यूनुस के बयान ने एक्सपर्ट को चौंकाया
बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी ने पूर्वोत्तर को भारत का अभियान अंग बताया है और जोर देकर कहा कि मोहम्मद यूनुस को ऐसा बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। एएनआई से बात करते हुए सीकरी ने कहा, मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का बयान बहुत चौंकाने वाला है। उन्हें ऐसा बयान देने का बिल्कुल भी अधिकार नहीं है। वह जानते हैं कि पूर्वोत्तर भारत का अभिन्न अंग है और हमने पूर्वोत्तर भारत से बंगाल की खाड़ी तक पहुंच के बारे में बांग्लादेश सरकार के साथ बहुत करीबी चर्चा की है और इस पर औपचारिक समझौते भी हुए हैं।बांग्लादेश को दी खुली चेतावनी
पूर्व राजदूत ने बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह पूर्वोत्तर भारत को कनेक्टिविटी अधिकार देने में रुचि नहीं रखता है तो वह बदले में नदी तट के अधिकार की उम्मीद नहीं कर सकता। बांग्लादेश को यह स्पष्ट पता होना चाहिए और उन्हें इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने भारत से इस बयान की निंदा करने की मांग की।बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान हैं साथ
रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल बख्शी ने यूनुस के बयान को चिंताजनक बताया कि बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान पूर्वोत्तर राज्यों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग सिलीगुड़ी कॉरिडोर के जरिए भारत को दबाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत बांग्लादेश के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई कर सकता है, जिससे उनकी समुद्री पहुंच कट जाएगी। इसके साथ ही बांग्लादेश की आजादी के समय भारत की चूक की ओर भी ध्यान दिलाया।बख्शी ने एएनआई से कहा, हमने बांग्लादेश बनाया, लेकिन बांग्लादेश बनाते समय हमने नक्शे से संबंधी कोई लाभ नहीं लिया। बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान हाल ही में चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) और भारत का गला घोंटने और फायदा उठाने पर बात कर रहे हैं। बांग्लादेश कह रहा है कि चीन को मदद करनी चाहिए और सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर निर्भर सात लैंड लॉक्ड भारतीय राज्यों में प्रवेश करना चाहिए।











