जाकिर नाइक के पाकिस्तान में हुए कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है। इसमें अली हमजा नाम का शख्स कह रहा है कि उसने हिन्दू लड़की को मुस्लिम बनाकर शादी की थी। अब उसका एक बच्चा भी है लेकिन अब उसकी बीवी तलाक ले रही है और इस्लाम धर्म छोड़कर वापस हिन्दू होना चाहती है, ऐसे में वह क्या करे।
'आप उनको मेरे कैसेट दिखाओ'
जाकिर ने आगे कहा कि आपकी बीवी तलाक लेती है तो शरिया के हिसाब से वह इस्लाम नहीं छोड़ सकती। अगर इस्लाम छोड़ती है तो फिर वह बच्चे को साथ नहीं ले जा सकती है।' इस पर हमजा ने कहा कि कोर्ट तो मेरी पत्नी के हक में फैसला कर रहा है। इस पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए जाकिर ने कहा कि मैं तो समझा था कि पाकिस्तान में शरिया का पालन किया जाता था। मैं गलत समझ बैठा था।'
जाकिर नाइक एक दूसरे कार्यक्रम में बाल यौन शोषण और नशे पर एक पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भी अहसज होता दिखा था। वहीं इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान तो उसने छात्राओं को ये कहते हुए अवार्ड देने से मना कर दिया था कि उनको बेपर्दा नहीं घूमना चाहिए। जाकिर से इस कदम पर पाकिस्तान के एक बड़े वर्ग ने एतराज जताया था। जाकिर के एक और बयान 'पाकिस्तानियों के जन्नत में जाने के चांस ज्यादा' का भी पाकिस्तान और दुनिया में खूब मजाक उड़ा है।











