सीरिया में रूसी नौसैनिक अड्डे पर कब्‍जा कर सकते हैं HTS विद्रोही, पुतिन ने तेज की मिसाइलों की बारिश, युद्धपोत हटा रहे

सीरिया में रूसी नौसैनिक अड्डे पर कब्‍जा कर सकते हैं HTS विद्रोही, पुतिन ने तेज की मिसाइलों की बारिश, युद्धपोत हटा रहे
दमिश्‍क: यूक्रेन के बाद अब सीरिया में रूसी सेना को जोरदार लड़ाई में लड़ना पड़ रहा है। अलेप्‍पो पर कब्‍जा करने के बाद हयात तहरीर अल शाम यानि एचटीएस के विद्रोही रणनीतिक शहर हामा की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद एचटीएस विद्रोहियों के निशाने पर टार्टस है जहां पर रूस की सेना ने अपना नौसैनिक अड्डा बना रखा है। इस बड़े खतरे को देखते हुए अब रूसी सेना ने सीरिया के अंदर से ही इस नौसैनिक बेस से मिसाइलों की बारिश शुरू कर दी है। वहीं सीरिया की सेना भी विद्रोहियों को पीछे ढकेलने के लिए जवाबी हमले कर रही है। तुर्की समर्थ‍ित विद्रोही कभी भी खमेइमिम एयरबेस पर कब्‍जा कर सकते हैं। इस एयरबेस को साल 2015 में सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर अल असद ने रूस को दे दिया था।
Advertisement