Select Date:

अगले पांच दिन देश में कहीं बढ़ेगी गर्मी, तो कहीं गिरेंगे ओले, जानें मौसम का हाल

Updated on 31-05-2023 07:30 PM
विशेष संवाददाता, नई दिल्लीः मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान देश में कुछ जगहों पर गर्मी बढ़ेगी तो कुछ जगहों पर ओले और बारिश की स्थिति भी बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश में एक जून और उत्तराखंड में 2 जून तक कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। 2 जून तक उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आंधी चलने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। 31 मई तक राजस्थान में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में 31 मई को भारी बारिश होने की संभावना है।


अगले पांच दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, दक्षिणी कर्नाटक के अंदरूनी इलाके, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में 31 मई के बाद अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। बिहार में कुछ जगहों पर 1 से 3 जून के बीच लू की संभावना है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में 2 से 3 जून को लू वापसी कर सकती है।राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर में आंधी और बारिश के चलते तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जैसलमेर में सबसे ज्यादा बारिश 8 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। राज्य के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बनने से ऐसी स्थिति बनी है।

देहरादून में जमकर गिरे ओले
उत्तराखंड में देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। देहरादून में दोपहर बाद काफी बड़े आकार के ओले लंबे समय तक गिरते रहे जिससे अनेक स्थानों पर कुछ देर के लिए सफेद चादर सी बिछ गई। मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी करते हुए गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी है।
हरियाणा, पंजाब में दस दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में रातभर बारिश हुई। दोनों पड़ोसी राज्यों और उनकी राजधानी चंडीगढ़ में पिछले 10 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तापमान सामान्य से कम ही दर्ज किया जा रहा है।

भारत के और करीब आया मॉनसून
दक्षिण पश्चिमी मॉनसून भारत के थोड़ा और करीब आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को मॉनसून ने आगे बढ़ते हुए दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी, पूरे अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से को कवर कर लिया है। अगले दो से तीन दिनों में इसके आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। आईएमडी के मुताबिक मॉनसून 4 जून को केरल में दस्तक देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement