अहमदाबाद सिविल अस्पताल में पहुंचे पूरी तरह जले शव:स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर गए लोग; अमित शाह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में पहुंचे पूरी तरह जले शव:स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर गए लोग; अमित शाह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी लाया जा रहा है।

एम्बुलेंस की कमी आने पर शवों को हाथ ठेलों से भी लाया गया। ज्यादातर शव पूरी तरह जले थे। इधर अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी आ गई है। अस्पताल ने डोनर्स से ब्लड डोनेट करने की अपील की है।

गुजरात सरकार ने मृतकों और घायलों के परिजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर- 9978405304 और 079 232 51900 जारी किए हैं।

अहमदाबाद के सांसद सिविल अस्पताल पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद के सांसद हसमुख पटेल सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं। वह अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम भी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement