Select Date:

अहमबाद में क्रैश प्लेन के पिछले हिस्से में शव मिला:एयर होस्टेस का हो सकता है

Updated on 14-06-2025 02:11 PM

अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से से एक और शव बरामद हुआ। शव विमान की पिछली सीट में फंसा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह शव विमान में ड्यूटी पर तैनात किसी एयर होस्टेस का हो सकता है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर मृतकों के परिजन को शव सौंपने का काम जारी है। डीएनए रिपोर्ट अभी तक नहीं आने के कारण मृतकों के परिजन शवों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सिविल अस्पताल के बाहर 192 एंबुलेंस और शव वाहन स्टैंडबाय पर रखे गए हैं और ड्राइवरों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में अब तक 230 लोगों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं। 270 का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है। शनिवार सुबह तक 8 शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। विमान हादसे में अस्पताल के हॉस्टल में रहने वाले 4 एमबीबीएस छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी सुबह अहमदाबाद पहुंचे। वे गांधीनगर स्थित अपने घर पर पहुंचे हैं।

12 जून को दोपहर 1.38 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 हादसे का शिकार हुई थी। विमान ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के दो मिनिट बाद दोपहर1.40 बजे विमान मेघाणीनगर के रहवासी इलाके में एक अस्पताल के होस्टल की बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया था। हादसे में विमान में सवार 229 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। एक यात्री जीवित बच गया था।मारे गए लोगों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल हैं। विमान जिस होस्टल पर गिरा वहां डॉक्टर्स रहते थे। हादसे में 6 डक्टर्स और इलाके में मौजूद लोगों की मौत हो गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement