सचिन तेंदुलकर का नहीं छोड़ रहे थे हाथ, सिर सहलाते रहे... दोस्त विनोद कांबली का ऐसा अद्भुत प्यार
मुंबई: क्रिकेट की दुनिया में जो मुकाम गुरु रमाकांत आचरेकर को मिला उसका सपना हर कोई देखता है। उनके शिष्य सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा गया। उनके शिष्यों में मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, विनोद कांबली, संजय बांगड़ और पारस म्हाम्ब्रे जैसे धाकड़ शामिल हैं। प्रतिष्ठित शिवाजी पार्क में महान कोच आचरेकर के स्मारक का अनावरण के मौके पर सचिन और कांबली सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहे। इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांबली सचिन का हाथ पकड़े दिख रहे हैं।
