लिसा ने रमीज राजा को हग किया
कमेंट्री के दौरान लिसा स्टालेकर ने रमीज राजा को हग किया। यह घटना लाइव कमेंट्री ब्रॉडकास्ट के दौरान हुई। उस समय मुल्तान सुल्तांस की पारी का 19वां ओवर चल रहा था। यह हाव-भाव दोस्ताना और सहज लग रहा था, लेकिन यह जल्द ही ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया। उस पल के क्लिप्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल होने लगे।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसपर काफी कमेंट आ रहे हैं। रमीज राजा 1992 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का हिस्सा रहे हैं। वह पीसीबी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ लिसा स्टालेकर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर रह चुकी हैं। वनडे में उनका नाम 2728 रन और 146 विकेट हैं। वह महिला वनडे में 1000 रन बनाने के साथ 100 विकेट लेने वाले पहली क्रिकेटर हैं।











