Select Date:

हरियाणा BJP नेता के भाई की अमेरिका में मौत:2 ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग

Updated on 15-03-2025 01:53 PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के BJP नेता के भाई की अमेरिका में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। इसके बाद 1 कार ट्रकों के साथ भिड़ गई। इस हादसे में 1 महिला भी जख्मी हो गई।

BJP नेता एवं मार्केट कमेटी पिहोवा के चेयरमैन रहे एडवोकेट गुरनाम मलिक ने बताया कि उनका 46 वर्षीय भाई बिक्रम सिंह उर्फ बिक्कू साल 2017 में अमेरिका गया था। बिक्के अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था और वहां ट्रक चलाता था। होली के दिन शाम करीब 6 उनको बिक्कू की मौत की खबर मिली थी। बिक्कू की मौत की सूचना उसके पैतृक गांव सारसा पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया।

पुलिस कर रही जांच

हादसा एरिजोना के पास हुआ, जहां की पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। परिवार सरकार से मदद की उम्मीद कर रहा है, ताकि बिक्कू का शव जल्द भारत लाया जा सके। बिक्कू का परिवार अभी कुरुक्षेत्र के शांति नगर में रह रहा है। बिक्कू अपनी पत्नी शीला और करीब 18 साल के बेटे विल्सन को छोड़ गए। विल्सन अभी 12 वीं क्लास में पढ़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement