हरविंदर सिंह-प्रीति पाल रहे भारत के ध्वजवाहक, इन 5 तस्वीरों में देखें क्लोजिंग सेरेमनी का रोमांच

हरविंदर सिंह-प्रीति पाल रहे भारत के ध्वजवाहक, इन 5 तस्वीरों में देखें क्लोजिंग सेरेमनी का रोमांच
पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 अब समाप्त हो गया है। भारत ने इस पैरालंपिक में कुल 29 मेडल जीते। भारत ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इससे पहले किसी भी पैरालंपिक में भारत ने इतने मेडल नहीं जीते। भारत ने पहली बार पैरालंपिक में इतने मेडल जीते हैं। वहीं पेरिस पैरालंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक हरविंदर सिंह और प्रीति पाल रहे। आइये 5 तस्वीरों में देखते हैं पेरिस पैरालंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी का रोमांच।

पेरिस पैरालंपिक 2024 क्लोजिंग सेरेमनी की आधिकारिक तौर पर शुरुआत फ्रेंच सिंगर सैंटा के साथ हुई। उन्होंने शानदार अंदाज में सेरेमनी का आगाज किया। बता दें कि इस पेरिस पैरालंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी का नाम पेरिस इज ए पार्टी (Paris is a party) रखा गया है।

भारत के लिए हरविंदर सिंह और प्रीति पाल पेरिस पैरालंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक रहे। हरविंदेर सिंह ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं महिला टी35 100 और 200 मीटर में प्रीति पाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

आपको बता दें कि 4 साल बाद पैरालंपिक की मेजबानी अमेरिका करेगा। लॉस एंजिलिस में पैरालंपिक खेलों का आयोजन होगा। ऐसे में पेरिस पैरालंपिक में क्लोजिंग सेरेमनी में हेंडओवर करने के लिए अमेरिका का नेशनल एंथम बजाया गया।

Advertisement