Select Date:

हैप्पी नहीं शुभ होती है दीपावली,अपना त्योहार अपनी भाषा

Updated on 12-11-2023 09:57 AM
त्योहारों का मौसम है, वातावरण मे रिश्तों की गर्मजोशी फैली हुई है, घरों की सफाई हो रही है, दूर रहने वाले घर लौटने की तैयारी कर रहे है, सबकी पसंद के पकवानों की सूची बनाई जा रही है, फिजाँ में एक मिठास सी घुली महसूस हो रही है, सब कुछ बड़ा भला भला सा लग रहा है। इस त्यौहारी मौसम के सबसे बड़े त्योहार दीपावली का इंतजार पूरे साल शिद्दत से किया जाता है। यह त्योहार हम सभी सम्पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं ।

"शुभ दीपावली", भारत के इस सबसे बड़े त्योहार दीपावली पर सबसे ज्यादा शुभकामनाओं का आदान प्रदान होता है। लेकिन देखने में आ रहा है कि यह विशुद्ध भारतीय त्योहार भी आधुनिकता के अतिक्रमण से ग्रसित हो रहा है। शुभ दीपावली कब हैप्पी दीवाली में बदल गया किसी को कानो कान खबर तक नहीं हुई। इस दिन हम सभी एक दूसरे को शुभकामना देते हुए “हैप्पी दिवाली” बोलते हैं, सोशल मीडिया, वाट्सएप और संवाद के अन्य माध्यम  “हैप्पी दीवाली” के संदेशों से पट जाते है।

इस बदलाव के पक्ष में तर्क यह भी दिया जाता है कि विविधता में एकता वाले देश भारत में कोई भी एक सर्वमान्य भाषा नहीं है अतः अंग्रेजी को सर्वमान्य भाषा मान लेना चाहिए। लेकिन भारत सरकार द्वारा जारी अधिकृत आंकड़े बताते हैं कि देश की बहुत बड़ी आबादी अंग्रेजी नहीं पढ़ती, बोलती और समझती। भाषाओं के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग 44% लोग हिंदी बोलते हैं, लेकिन पहली भाषा के रूप में अंग्रेजी केवल 259,678 लोगों द्वारा बोली जाती है, दूसरी भाषा के रूप में 82,717,239 लोगों द्वारा और तीसरी भाषा के रूप में 45,562,173 लोगों द्वारा बोली जाती है।

किसी भी राष्ट्र की स्वतंत्र पहचान के साथ एक विशिष्ट भाषा भी जुड़ी होती है जो राष्ट्रीय एकता का मूलाधार होती है। भाषा एक राष्ट्र की जीवन शैली, आचार-विचार, सामाजिक-धार्मिक प्रवृत्तियों, सांस्कृतिक एकता तथा देशवासियों की चित्तवृत्तियों का परिचायक होती है।

हमारी संस्कृति में भाषा को माँ का दर्जा दिया गया है। महात्मा गांधी ने कहा था कि व्यक्ति के मानसिक विकास के लिए मातृभाषा का ज्ञान उतना ही आवश्यक है जितना कि एक शिशु के विकास के लिए माता का दूध। भाषा का सीधा संबंध संस्कार और सभ्यता से है और हिन्दी हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। आजादी मिलने के 75 वर्षों बाद यह देखने में आ रहा है कि अपनी माँ समान भाषा के प्रति हम लोगों का नजरिया और रवैया दोनों ही बेहद सामान्य और चलताऊ किस्म का हो गया है। 

हमारी भाषा सामाजिक ताने बाने का धागा है और राष्ट्रीय एकजुटता की इमारत की ईंट है। यह सत्य है कि एक ईंट निकालने से इमारत नहीं हिलती और एक धागा खींचने से वस्त्र नहीं उधड़ता। लेकिन यदि भारत की राष्ट्रीय एकता की इस बुलंद इमारत की ईंटों को एक एक कर निकाला जाएगा और भारतमाता के लहलहाते आँचल का एक एक धागा धीरे धीरे खींचा जाएगा तो शनै: शनै: भारत नाम का यह मजबूत किला एक ना एक दिन ढह ही जाएगा। 

हम अपनी भाषा, अपनी संस्कृति, अपने त्योहारों, अपने रीती रिवाजो और अपनी परम्पराओ पर गर्व करने की बजाय एक मूक दर्शक की तरह उदासीन भाव से उनका निरादर होते देखते रहते है। हमारे विद्यालय बच्चों को सिखाते है “शेक हैंड एंड से हैप्पी दीवाली”। जबकि हमें अपने बच्चों को शिक्षा देना चाहिए कि बड़ों के चरण स्पर्श करो और “शुभ-दीपावली” कहो, अपने दोस्तों को गले लगाओ और शुभ दीपावली बोलो, परिचितों को हाथ जोड़कर नमस्कार करो और शुभ दीपावली बोलो।

मेरा अनुरोध है कि अपनी परंपरा, अपनी संस्कृति का सम्मान करते हुए इस शुभ अवसर पर प्रयास करें और अपना त्योहार अपनी भाषा में ही मनाए। ऐसा करना बहुत आसान भी है।

चौदह बरस बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर जन जन के उल्लास को प्रकट करने हेतु घर-चौबारे में दीप प्रज्वलित कर मनाई जाने वाली दीपावली के शुभ अवसर पर "Happy दिवाली" की इस हिंगलीश खिचड़ी की बजाय Happy Festival of Light कहना अधिक आधुनिक होगा या "शुभ दीपावली" कहना अधिक मिठास भरा होगा। यह निर्णय मैं आप पर छोड़ता हूं।

यह अंग्रेज और उनकी अंग्रेजी का विरोध नहीं है, यह तो अपनी संस्कृति को बचाने का एक नन्हा सा प्रयास मात्र है। भाषा और संस्कृति एक दूसरे के पूरक होते हैं।
जब अंग्रेजी नहीं थी तब भी हमारे पुरखे त्योहार मनाते थे और शुभकामनाओं का आदान प्रदान भी करते थे। अपनी विरासत पर गर्व कीजिए और शुभ दीपावली को अपनाइये।

और एक बात जब आप शुभ कहते हैं तो यह एक लोक मंगलकामना से भरा भाव होता है और हैप्पी यानी खुशी एक नितांत निजी भाव है वस्तुत: अंग्रेजी भाषा में शुभ का समानार्थी शब्द और दीवाली या दीपावली की उत्सवी उल्लास की भावना से सराबोर समानार्थी शब्द खोजने में आपके पसीने छूट जायेंगे। दीपावली निजी ना होकर लोक मंगल का पर्व है। तो यहां शुभ दीपावली कहना ही उचित है ना कि हैप्पी दीवाली। जब हम शुभ की बात करेंगे तो हैप्पी तो बिना कहे ही हो जाएंगे।

यह भी कहा जाता है कि अरे यार क्या फर्क पड़ता है, इतनी गहराई में मत जाओ, इतना सर कौन खपाए या जाने भी दो यारों के इस तटस्थ और उदासीन भाव के साथ हम अपने सांस्कृतिक वैभव को बिसरा रहे हैं जिसका परिणाम हमारी भावी पीढ़ी भोगेगी। 

भारतीयता का भाव हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है और यह प्रतीक एक एक शब्द को जोड़कर गढ़ा जाता है। दीपावली के इस महापर्व पर यह संकल्प लेना जरूरी है कि हम निजता से परे जाकर लोकमंगल की बात करेंगे। भगवान श्रीराम लोक मंगल के अधिष्ठाता हैं और हम उनके वंशज पूरे विश्व का शुभ चाहते हैं इसलिए बार बार, हर बार दीपावली शुभ हो कहना ही उचित है।

अंत में बिना किसी पूर्वाग्रह के कहना चाहूंगा कि अपना त्योहार मनाने के लिए भाषा का चुनाव करना पसंद है आपकी, मर्जी है आपकी, भावना है आपकी, देश है आपका, संस्कृति है आपकी और संतति भी है आपकी।

राजकुमार जैन, लेखक,स्वतंत्र विचारक

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
पाकिस्तान को हमेशा गद्दारी करने पर भी भारत ने बड़ा हृदय रखकर क्षमादान परंतु पाकिस्तान हमेशा विश्वास घाट पर आतंकवादी षड्यंत्र किए  पाकिस्तान ने हमारी सहनशक्ति के अंतिम पड़ाव पर…
 27 April 2025
12 सबसे बेहतरीन विरासतें..1. बुद्धिमत्ता (Wisdom)बुद्धिमत्ता स्कूलों में नहीं सिखाई जाती, यह जीवन के अनुभवों से प्राप्त होती है। माता-पिता ही सबसे अच्छे शिक्षक होते हैं। अपने बच्चों को मार्गदर्शन…
 24 April 2025
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल में विधानसभाअों द्वारा पारित विधेयको को सम्बन्धित राज्यपालों द्वारा अनंत काल तक रोक कर ‘पाॅकेट वीटो’ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय…
 17 April 2025
रायपुर I छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025 में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रोजेक्ट टूडे सर्वे द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 218 नई…
 14 April 2025
भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ा एक रोचक प्रसंग याद आता है जब एक बार विदेशी पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल भारत भ्रमण पर आया। यह प्रतिनिधि…
 13 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों यानी इंडिया ब्लाक पर हमला करते हुए कहा है कि विपक्ष का एकमेव लक्ष्य परिवार का साथ और परिवार का विकास है। मध्यप्रदेश के…
 11 April 2025
महात्मा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था।  ज्योतिबा फुले बचपन से ही सामाजिक समदर्शी तथा होनहार मेधावी छात्र थे,  आर्थिक कठिनाइयों के कारण …
 10 April 2025
मप्र के छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम स्थि‍त बागेश्वर धाम के स्वयंभू पीठाधीश पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने इलाके में ‘पहला हिंदू ग्राम’ बसाने का ऐलान कर नई बहस को…
 06 April 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावा किया है कि बीते वित्तीय वर्ष में उनकी सरकार ने आठ साल पुरानी देनदारियां चुकाई हैं। उनका कहना है कि यह सब…
Advertisement