इस्माइल हानिया ने इजरायल की ओर गाजा में चलाए जा रहे जमीनी सैन्य अभियान पर मध्यस्थों से ध्यान देने को कहा है। इस्माइल ने कहा कि मध्यस्थों से कह गया है कि गाजा में नरसंहार रोका जाना चाहिए, नेतन्याहू के झूठे दावे कभी पूरे नहीं होंगे। ऐसे में अमेरिका को गाजा में हिंसा खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में बाधा डालना बंद करना चाहिए।
हमास ने रखा इजरायल के सामने समझौते का ऑफर, सुझाया फिलीस्तीन की राजधानी का नाम
गाजा: फिलीस्तीन की गाजा पट्टी पर लंबे समय से शासन कर रहे हमास की ओर से इजरायल के साथ समझौता का प्रस्ताव आया है। शर्त के साथ हमास ने मौजूदा संघर्ष को खत्म करने के लिए प्रस्ताव रखा है। हमास चीफ इस्माइल हानिया ने बुधवार को कहा है कि वे टू स्टेट सॉल्युशन के लिए तैयार हैं। जिसमें अल-कुद्स को फिलिस्तीन की राजधानी बनाया जाएगा। इस्माइल हानिया ने मध्यस्थों से इजराइल की ओर से जारी आक्रामकता को रोकने का भी आह्वान किया है।











