Select Date:

लव मैरिज में सरकार जोड़े 'शर्त', पिता-बेटी के वायरल वीडियो पर कांग्रेस विधायक की मांग

Updated on 05-06-2023 06:38 PM
अहमदाबाद: माता-पिता के पैरों में गिरने के बाद भी बेटी के प्रेमी के साथ जाने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकाेर लव मैरिज को लेकर संशोधन की मांग की है। बनासकांठा जिले के वाव से कांग्रेस की इकलौती महिला विधायक ने फेसबुक पोस्ट करके लिखा है कि सरकार को माता-पिता और समाज की पीड़ा समझनी चाहिए। अगर सरकार लव मैरिज के कानून में संशोधन कर दे तो काफी परिवार बर्बाद होने से बच सकते हैं।

सरकार खत्म करे अधिकार
गेनीबेन ठाकाेर ने यह अनुरोध जिले के दियोदर तहसील के रैया गांव की घटना के बाद की है। गांव की एक बेटी प्रेमी के साथ चली गई थी। दोनों ने शादी कर ली। पिता ने थाने में बेटी के हाथ जोड़े और वह पैर की पकड़े थे, लेकिन बेटी प्रेमी के साथ चली गई थी। गेनीबेनी ठाकोर ने मांग की है कि प्रेम विवाह के बढ़ते मामलों के बीच माता-पिता की पीड़ा सभी समाजों की मांग है कि सरकार लव मैरिज के कानून में संशोधन करे। इसके तहत सरकार प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की सहमति लेना अनिवार्य कर दे, तो हजारों परिवारों को बर्बाद होने से रोका जा सकता है। ठाकोर ने कहना है कि इसस जाति और वर्ग की हिंसा को भी रोका जा सकेगा। इन नई शर्त का पालन नहीं करने वाले युवाओं को संपत्ति में अधिकार से वंचित कर दिया जाए।
पोस्ट किया है वीडियो
गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा के रैया गांव से जुड़े मामले का वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ है कि कैसे मां-बाप अपनी बेटी के आगे हाथ-पैर जोड़ रहे हैं लेकिन बेटी फिर भी प्रेमी के साथ चली जाती है। बेटी के बालिग होने के कारण पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है। गेनीबेन ने ठाकोर ने पहले भी सरकार से यह मांग की थी। वह डीजे पर भी प्रतिबंध की मांग उठा चुकी हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बेटियों के मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल नहीं करने की मांग का भी समर्थन किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement