Select Date:

इंडोनेशिया में समलैंगिक जोड़े को सार्वजनिक कोड़े मारे:लोगों ने कमरे में संबंध बनाते पकड़ा था, 3 महीने से जेल में बंद थे

Updated on 28-02-2025 01:59 PM

इंडोनेशिया के आचेह राज्य में गुरुवार को समलैंगिक संबंध के आरोप में दो लोगों को सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारे गए। इस्लामी कानून के तहत काम करने वाली एक अदालत ने इन्हें यौन संबंधों का दोषी पाया था।

दोनों आरोपी एक लोकल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। इन्हें पिछले साल नवंबर में लोगों ने किराये के कमरे यौन संबंध बनाते हुए पकड़ा था। इसके बाद दोनों को शरिया पुलिस के हवाले कर दिया।

AFP न्यूज के मुताबिक दोनों आरोपियों को आचेह राज्य की राजधानी बांदा आचेह के पार्क में सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारे गए। इसमें रिश्ते के लिए पहल करने वाले को 82 और दूसरे को 77 कोड़े मारे गए।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया हेट क्राइम

ये लोग 3 महीने से हिरासत में बंद थे, इसके मद्देनजर इन लोगों की सजा में तीन कोड़े कम कर दिए गए। इंडोनेशिया के दूसरे राज्यों से इतर आचेह में समलैंगिक संबंध अवैध हैं। जहां इस्लामी कानूनी शरिया लागू हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं इस सजा का विरोध करते हुए इसे समलैंगिक समुदाय के खिलाफ भेदभाव बताया। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस सजा को हेट क्राइम बताया।

ऑनलाइन जुआ खेलने के आरोप में गुरुवार को उसी पार्क में दो लोगों को क्रमशः 34 और 8 बार कोड़े मारे गए।

आचेह राज्य में 2014 से समलैंगिकता संबंध पर बैन

इंडोनेशिया दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया के ज्यादातर हिस्सों में समलैंगिकता अवैध नहीं है, लेकिन इसे आम तौर पर वर्जित माना जाता है। 2020 में प्यू रिसर्च के एक सर्वे में 80% इंडोनेशियाई लोगों का मानना ​​था कि समलैंगिकता को समाज द्वारा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

आचेह इंडोनेशिया में इस्लामी कानून का पालन करने वाला एकमात्र मुस्लिम राज्य है। यहां 2014 में समलैंगिकता संबंध पर बैन लगा दिया गया था। सुमात्रा द्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित इस राज्य में चोरी, जुआ और व्यभिचार जैसे अपराधों के लिए भी कोड़े मारने की सजा दी जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement