अडानी ग्रुप ने साल 2010 में रियल एस्टेट सेक्टर में एंट्री मारी थी। ग्रुप ने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से अहमदाबाद के शांतिग्राम में 600 एकड़ में एक प्रोजेक्ट डेवलप किया था जो शहर का सबसे बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट था। पनवेल में नवी मुंबई टाउनशिप 1,000 से 1,100 एकड़ में फैला होगा। सूत्रों के मुताबिक सेल्स ऑफिस रेडी है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद ही इस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में अडानी ग्रुप के प्रवक्ता ने सवालों का जवाब नहीं दिया।
धारावी से दोगुनी... सबसे बड़ा टाउनशिप बना रही है गौतम अडानी की कंपनी, जानिए कब होगी लॉन्च
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा दांव लगाने जा रहे हैं। उनकी कंपनी अडानी रियल्टी नवी मुबंई में 1,000 एकड़ से बड़ा टाउनशिप प्रोजेक्ट स्थापित करने की तैयारी में है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा टाउनशिप प्रोजेक्ट होगा। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रोजेक्ट धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट से करीब दोगुना बड़ा होगा। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के रिडेवलपमेंट भी अडानी की ही कंपनी कर रही है। यह प्रोजेक्ट 600 एकड़ में फैला है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नवी मुंबई का प्रोजेक्ट अगले दशक में बनकर तैयार होगा। अडानी ग्रुप नवी मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बना रहा है।अडानी रियल्टी का कारोबार
अडानी रियल्टी मुंबई के अलावा अहमदाबाद, पुणे और दिल्ली-एनसीआर में भी प्रोजेक्ट बना रहे हैं। मार्च में अडानी प्रॉपर्टीज ने मुंबई के गोरेगांव में मोतीलाल नगर के रिडेवलपमेंट के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी। इसकी लागत करीब 36,000 करोड़ रुपये है। इसी तरह अप्रैल में अडानी ग्रुप की सहयोगी कंपनी ने साउथ मुंबई में 1.1 एकड़ का एक प्लॉट 170 करोड़ रुपये में खरीदा था।











