Select Date:

साउथ कोरिया में फाइटर जेट ने लोगों पर 8-बम गिराए:1 फटा, 15 जख्मी

Updated on 06-03-2025 02:42 PM

साउथ कोरिया में एक फाइटर जेट ने मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान गलती से अपने ही नागरिकों पर 8 बम गिरा दिए। इसमें 15 लोग घायल हो गए। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

वायुसेना ने कहा कि पायलट ने गलत ठिकाना दर्ज कर लिया था। इस वजह से बम उन जगहों पर गिरे, जहां लोग रहते हैं। फिलहाल सैन्य अभ्यास को रद्द कर दिया गया है। इस घटना में एक चर्च और घर को नुकसान पहुंचा है।

यह घटना गुरुवार को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे उत्तर कोरिया की सीमा के पास पोचियोन शहर में हुई। माना जा रहा है कि 8 बमों में से सिर्फ एक बम फटा। सुरक्षा अधिकारी बाकी बचे 7 बम को नष्ट पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

अमेरिकी सेना के साथ चल रहा थी जॉइंट एक्सरसाइज 

साउथ कोरियाई वायुसेना ने कहा कि हम अमेरिकी वायुसेना के साथ जॉइंट एक्सरसाइज से पहले अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान KF-16 फाइटर जेट ने गलती से MK-82 वाले 8 बम गिरा दिए। फाइटर जेट ने जो बम गिराए वे फायरिंग रेंज के बाहर गिरे।

दक्षिण कोरिया की वायुसेना ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और नुकसान के लिए माफी मांगती है, साथ ही कहा कि वह प्रभावित लोगों को मुआवजा देगी। इलाके के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

इस घटना में घायल 60 साल के शख्स ने कहा कि जब वह गाड़ी चला रहा था, तब उसने धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद जब उसकी आंख खुली तो वह एम्बुलेंस में था। उसकी गर्दन में बम का छर्रा लगा है। हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका 10 मार्च से 20 मार्च तक जॉइंट एक्सरसाइज करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद यह पहला अभ्यास है। यह ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों देश उत्तर कोरिया और रूस के बीच बढ़ते गठबंधन को लेकर चिंतित हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement