भोपाल/कोलार,1 सितम्बर 2024,www.viznews.in I भोपाल की कराते डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी ने आज स्थानीय मार्शल आर्ट्स गुरुकुल दानिश कुंज कोलार रोड स्थित कार्यालय में राज्य और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया । मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया I विधायक के साथ ही क्षेत्र की पार्षद श्रीमती ज्योति मिश्रा, गुड्डू भदौरिया, प्रमोद शर्मा, अनिरुद्ध वर्मा एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा ने वर्तमान स्थितियों को देखते हुए युवा वर्ग में अनुशासन लाने,आत्मरक्षा,स्वस्थ समाज का निर्माण करने एवं देश रक्षा के लिए कराते खेल की महत्वपूर्णता को बताया और कराते खेल को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया I उन्होंने कहा कि कोलार में जो खेल मैदान बन रहा है वहां भी कराते खेल को स्थान दिया जायेगा I वहीँ सोसाइटी के अध्यक्ष शीहान जयदेव शर्मा ने बताया कि इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में एसोसिएशन ने विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश को पदकों के साथ गौरवान्वित कराने वाले कराते प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया ।
खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
खिलाड़ियों में गीतिका रत्नपारखे,यक्ष राठौर,भूमिका शर्मा,रुचिका गुप्ता,प्रत्यक्ष शर्मा,वैभवी माहुले, डेनियल अली और वरुण जोशी को उनकी उपलब्धियों के लिए मोमेंटो के साथ सम्मानित किया । साथ ही मार्शल आर्ट्स गुरुकुल और राया कराते अकादमी के बेल्ट परीक्षा में पास खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए ।
येलो बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक की परीक्षा में पास खिलाडी
ब्लैक बेल्ट
शांभवी ओझा, रुद्रांश ओझा ।
जूनियर ब्राउन बेल्ट
शुभ शर्मा , औद्विका हलदर, शांभवी सोनी , यशस्वी शर्मा, समन्यू मिश्रा।
सीनियर ग्रीन बेल्ट
जतिन कांबले
जूनियर ग्रीन बेल्ट
लक्ष्य पाठक I
सीनियर ऑरेंज बेल्ट
अदविका जैन, प्रत्यक्ष शर्मा, अदवाया प्रताप चौबे
जूनियर ऑरेंज बेल्ट
हिमालिका वर्मा , नमन वर्मा , खुशी डागोरे
सीनियर येलो बेल्ट
रूहानी गुप्ता, अभीर अन्वेकर, निमिका तिवारी, नविका तिवारी, आरुष बैरवा, याशिका बांगरे , इशिका चौहान, मान्या चौहान , अनन्या चौधरी, अव्यान राणा, गीतिका झा, अनिरुद्ध लोधी, पार्थ गुप्ता रौनक सनोदिया, कनिष्का रैकवार,पूर्वी चौहान, सेजल पराशर।
जूनियर येलो बेल्ट
रायन नथानियल , अयान नथानियल, रूद्रराज नेगी, शिव्या यादव, अनन्या करोंजिया, दलिशा गुप्ता, अर्णव अरजरिया, रिदम सक्सेना, श्रीनिक सलदाना, याशीका अस्तया।
प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया I जिनमे सेंसेई संतोष राठौर,सेंसेई बृजगोपाल सिंह,सेंसेई शशिकांत पाटिल,सेंसेई सोनिका सुरजन,सेंसेई विशाल गिरी,सेंसेई अंकित बाथम,सेंसेई अभिषेक सिंह,सेंसेई राम मिश्रा एवं सेंसेई यशस्वी रौतेला को सम्मानित किया गया ।











