द सन के मुताबिक, रूसी टेलीग्राम साइटों पर पुतिन समर्थक जेड-चैनल्स की ओर से साझा किए गए वीडियो में यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र पर घातक ODAB-9000 गिराने की बात कही गई है। हालांकि यूक्रेन या रूसी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि इस्तेमाल किया गया बम वास्तव में ODAB-9000 था।
यूक्रेन में रूस की ओर से खतरनाक बम के इस्तेमाल पर एक्सपर्ट बंटे हुए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि पुतिन अपने शस्त्रागार के शक्तिशाली हथियार को बिना वजह एक खाली क्षेत्र में नहीं गिरा सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह कम शक्तिशाली ODAB-1500 थर्मोबेरिक बम हो सकता है।
बम के इस्तेमाल पर एक्सपर्ट बंटे
एक्सपर्ट ने ऐसा भी अनुमान है कि लगाया है कि यह विशाल विस्फोट यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए FAB-3000 हवाई बमों की वजह से हो सकता है। टेलीग्राम पर फाइटरबॉम्बर चैनल का दावा है कि यह कम शक्तिशाली FAB-1500 वर्जन था।
बम को लेकर आने वाला जेट क्यों नहीं दिखा?
एक्सपर्ट का कहना है कि इस बम को लेकर आने वाले विमान को जमीन के इतने करीब से उड़ान भरनी होगी कि वह निगाह में आएगा। इतना ही नहीं उसे सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से टारगेट भी किया जा सकता है। ऐसा कुछ भी अगर क्षेत्र में नहीं हुआ है तो सिर्फ विस्फोट देखकर दावा करना ठीक नहीं है।
विनाशकारी है ODAB-9000 बम
इस बम के गिरने से विस्फोट की लहर और वैक्यूम देर तक बना रहता है, जो इमारतों को गिरा देता है और इसके दायरे में आने वाले लोगों को आंतरिक चोट पहुंचाता है। यूक्रेनी स्रोत कर्नल विटाली सारंटसेव ने इस दावे को यूक्रेन को डराने और क्षेत्र को अस्थिर करने की रूस की चाल कहा है। खार्किव क्षेत्रीय सैन्य कमान के प्रवक्ता ने ODAB-9000 के दावे का खंडन किया है।











