किसान आंदोलन पर ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी के दावों का एलन मस्क ने दिया जवाब, कह दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) के दावों की एलन मस्क (Elon Musk) ने पोल खोल दी है। एलन मस्क ने बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने किसान आंदोलन के दौरान केंद्र का विरोध करने वाले अकाउंट को बंद करने के लिए सरकार द्वारा 'दबाव' बनाने का दावा किया था। उनके इस दावे पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का पहला रिएक्शन आया है। मस्क ने कहा कि ट्विटर के पास स्थानीय सरकार की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। अगर हम स्थानीय सरकार के कानूनों का पालन नहीं करते हैं तो हमें बंद कर दिया जाएगा। हम अमेरिका के नियमों को पूरी दुनिया में लागू नहीं कर सकते हैं। इधर एलन मस्क के इस बयान की पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर ने सराहना की है।











