हाईवे पर गाड़ी हो जाए खराब तो न हों परेशान, क्रेडिट कार्ड ऐसे करेगा आपकी मदद
नई दिल्ली: सफर के दौरान कई बार लोगों को हाईवे या सड़क पर गाड़ी खराब होने की समस्या हो जाती है। अगर सुनसान सड़क या हाईवे पर गाड़ी खराब हो जाए तो परेशानी सबसे ज्यादा होती है। लेकिन अगर आपकी जेब में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) रखा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये कार्ड आपके काफी काम आ सकता है। क्रेडिट कार्ड (Credit Card) आपकी परेशानी को झट से दूर कर सकता है। दरअसल अब कुछ क्रेडिट कार्डों में आपको एक रोडसाइड असिस्टेंस फीचर मिलता है। क्रेडिट कार्ड के इस फीचर का उपयोग करके आप एक्सप्रेसवे पर खराब हुई गाड़ी की मदद ले सकते हैं। रोडसाइड असिस्टेंस फीचर में टोविंग (Towing), बैटरी जंपस्टार्ट, टायर चेंजेज, फ्यूल डिलीवरी आदि शामिल हैं। आपको नजदीकी शहर तक पहुंचाने के लिए बैकअप व्हीकल की सुविधा भी मिल सकती है। आइए आपको बताते हैं इस फीचर के बारे में।











