डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, 'हम अपने मैनिफेस्ट डेस्टिनी को अंतरिक्ष तक ले जाएंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मंगल ग्रह पर जरूर जाएंगे। अमेरिका अंतरिक्ष में अपनी संपत्ति बढ़ाएगा, अपने क्षेत्र का विस्तार करेगा और मंगल ग्रह पर भी अपना झंडा फहराएगा। मुझे उम्मीद है कि हम सितारों की ओर आगे बढ़ेंगे और मंगल ग्रह पर अपना झंडा फहराएंगे।'
मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री भेजेंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का ऐलान सुनते ही चहक उठे अरबपति एलन मस्क
वॉशिंगटन: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने प्लान से जुड़ा अहम एलान किया है। ट्रंप ने अमेरिका को स्पेस विज्ञान में अगुआ बनाने और मंगल ग्रह पर अमेरिकी झंडा लगाने की बात कही है। ट्रंप के इस एलान पर दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अरबपति एलन मस्क ने थंबअप देकर अपना समर्थन जताया। अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क डोनल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी हैं, उन्होंने चुनाव के दौरान ट्रंप का जमकर प्रचार किया था।