Select Date:

धोनी ने आते ही बॉलर को रिमांड पर लिया, बाउंड्री से खोला खाता, देखने लायक था पत्नी साक्षी का रिएक्शन

Updated on 29-04-2024 01:42 PM
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आईपीएल 2024 में जमकर बोल रहा है। भले ही 42 साल के धोनी को कुछ ही गेंद खेलने का मौका मिलता है लेकिन वह उसमें भी अपनी छाप छोड़ देते हैं। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी प्रोफेशनल क्रिकेट में आईपीएल के अलावा कुछ नहीं खेलते। इसके बाद भी वह पूरी लय में दिख रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी ने क्रीज पर उतरते ही छाप छोड़ दी।

धोनी ने चौके से खोला खाता

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आउट हो गए। शतक से सिर्फ दो रन पहले रुतुराज को टी नटराजन ने आउट किया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे। पारी में सिर्फ 4 गेंदें ही बाकी थीं। धोनी ने आते ही पहली ही गेंद पर चौका मार लिया। नटराजन के लेग स्टंप की गेंद को धोनी ने स्क्वायर लेग अंपायर के सिर के ऊपर से फ्लिक कर चौका बटोरा। अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया और फिर स्ट्राइक नहीं मिली।

खुशी से झूमीं पत्नी साक्षी

यह मैच खेलने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी चेपॉक स्टेडियम पहुंची थीं। अपने दोस्तों के साथ साक्षी स्टैंड्स में थीं। जब धोनी ने अपनी पहली ही देख पर चौका मारा तो साक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह लगातार तालियां बजा रही थीं। साक्षी धोनी आईपीएल के इस सीजन में काफी कम मौकों पर स्टेडियम में मैच देखते हुए नजर आई हैं।

मैच में क्या-क्या हुआ?

तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के शानदार चार विकेट की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 78 रनों की बड़ी जीत के साथ अपने दो मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के 98 और डेरिल मिशेल के 52 रनों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट पर 212 रन बनाए। पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और 18.5 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा मुख्य कोच जस्टिन लैंगर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका को लेकर उत्सुक हैं। टी20 विश्व…
 15 May 2024
पाकिस्तान ने तीसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर टी-20 सीरीज 2-1 से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 178…
 15 May 2024
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-2024 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।…
 15 May 2024
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-2024 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।…
 15 May 2024
ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में चल रहे नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप में बुधवार को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा फाइनल में उतरेंगे। उनके साथ पेरिस ओलिंपिक का कोटा हासिल कर चुके…
 14 May 2024
पंजाब किंग्स और इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन PBKS के कैंप से वापस इंग्लैंड लौट गए हैं। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने घुटने की चोट…
 14 May 2024
आभा खटुआ ने राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स के दूसरे दिन सोमवार को 18.41 मीटर थ्रो कर शॉटपुट में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले मनप्रीत कौर के साथ 18.06 मीटर…
 14 May 2024
IPL-2024 में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ गुजरात की टीम मौजूदा सीजन की प्लेऑफ रेस से…
 14 May 2024
पेरिस ओलिंपिक में केवल ढाई महीने का समय बचा है। इस बार इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी खेलों की सुरक्षा से लेकर मनोरंजन तक में एआई का इस्तेमाल करेगी। इसके तहत खिलाड़ियों…
Advertisement