बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक, समुत प्राकन में इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट की कर्मचारी मे को आंत में सूजन की परेशानी थी। अपने इलाज के लिए उसने 5 से 9 सितंबर तक मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ छुट्टी ली थी। ये दिन कर्मचारी ने अस्पताल में बिताए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह ठीक हो रही थी लेकिन काम करने की स्थिति में नहीं थी। ऐसे में उसने 10 और 11 सितंबर की भी छुट्टी ली।
दो दिन की छुट्टी और चाहती थी कर्मचारी
महिला की कंपनी डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स ने 17 सितंबर को एक बयान साझा करते हुए मे की मौत पर दुख जाहिर किया बयान में कहा गया है कि डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स (थाईलैंड) की प्राथमिकता इस कठिन समय में कर्मचारी के परिवार के साथ खड़े होना है। कंपनी ने इस घटना से जुड़े तथ्यों की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू की है। बयान में कहा गया है कि डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स पारदर्शिता और जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध है।











