डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को 20 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया, जबकि ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाले लेवी को 15 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 10.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया। ये नई दरें अगले दो हफ्तों के लिए लागू रहेंगी। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स 0.5 रुपये प्रति लीटर पर ही बना हुआ है।
हर दो हफ्ते में समीक्षा
सरकार ने पिछली बार 16 सितंबर को एक्सपोर्ट लेवी में बदलाव किया था। उस समय डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को 25 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर और ATF लेवी को 19 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 15 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था।एक्सपोर्ट ड्यूटी की समीक्षा हर दो हफ्ते में इंटरनेशनल क्रूड ऑयल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतों के आधार पर की जाती है। हालांकि घरेलू खपत के लिए बेचे जाने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली मौजूदा एक्साइज ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
