लापरवाही का परिणाम है कि गत दिवस सोंस इलाके से मजदूरों को लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन चेर गांव के पास पलट गई। हादसा धौराटिकरा मोड़ पर हुआ, पिकअप वाहन चला रहे ड्राइवर ने गाड़ी के स्टेयरिंग से अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में लगभग 20 मजदूर काम पर जाने के लिए सवार थे। जिनमें से एक दो को हल्की खरोंचें आई हैं, हालांकि गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
उक्त पिकप वाहन में सवार पीड़िता संतोषी पति दिलीप कुमार उम्र 23 साल निवासी सोनपुर मनसुख थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया द्वारा उक्त घटना को लेकर थाना बैकुंठपुर में दिनांक 27 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। उक्त रिपोर्ट की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार को दी गई, एसपी कोरिया द्वारा तत्काल वाहन चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिस पर थाना बैकुंठपुर की टीम ने उक्त पिकप वाहन के चालक आरोपी प्रेम कुमार पनिका पिता स्व. सुंदर साय पनिका उम्र 32 साल निवासी ग्राम सोस थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 179/2024 धारा 279, 337 भा.द.वि., 39/192, 66/92, 146/196, 144/177, 190(2), 104/177,109/77, 183, (1) (ए क) 184 डट ।बज के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं आरोपी की पिकप वाहन जप्त कर दिनांक 28 मई 2024 को आरोपी चालक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
