पेरिस ओलिंपिक में कोरोना की एंट्री, स्विमिंग में मेडल जीतने वाला ब्रिटिश स्विमर पाया गया पॉजिटिव
Corona in Paris Olympics: पेरिस ओलिंपिक में कोरोना की एंट्री हो गई है। ब्रिटेन के तैराक एडम पीटी ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। 28 जुलाई को उन्होंने मेडल जीता और 29 जुलाई को कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के निक फिंक के साथ शामिल भी हुए थे। मेडल मुकाबले में वह गोल्ड जीतने वाले इटली के निकोलो मार्टिनेंगी के साथ भी संपर्क में आए थे।











