Select Date:

सीएम दिखाएंगे गौरव दौड़ को हरी झंडी, श्रेया घोषाल की प्रस्तुति से जमेगा रंग

Updated on 31-05-2023 07:21 PM

Bhopal News: भोपाल। भोपाल के गौरव दिवस एक जून को महोत्सव का रूप दिया गया है। 31 मई से एक जून तक भोपाल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फूड फेस्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुति, वाटर स्पोर्ट आदि के माध्यम से दो दिन तक शहर में जश्न का माहौल होगा। बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत वीआपी रोड से पर गौरव दौड़ से होगी। सुबह साढ़े छह बजे इसका शुभारंभ होगा। इसके बाद बोट क्लब पर वाटर कार्निवाल का आयोजन होगा। अगले दिन दिवस का मुख्य आकर्षण गुरुवार शाम को सिंगर श्रेया घोषाल और गीतकार मनोज मुंतशिर की प्रस्तुति होगी। सभी आयोजनों में प्रवेश पूर्णतः निशुल्क होगा। जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी भवनाें में दोनों दिन रोशनी करने का आदेश जारी किया गया है, वहीं शहरवासियों से घरों में दीप जलाने की अपील की गई है।

गौरव दौड़

महोत्सव के तहत 31 मई को गौरव दौड़ सुबह 6.30 बजे से राजाभोज प्रतिमा स्थल वीआइपी रोड से बोट क्लब तक होगी। इस दौड़ के प्रतिभागी भोपाल को स्वच्छता में नंबर वन बनाने, युवाओं को तम्बाकू से दूर रहने के संदेश देंगे तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। गौरव दिवस के इस समारोह का शुभारंभ 31 मई को सुबह 6.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गौरव दौड़ 

जल महोत्सव

सुबह 8:30 बजे से बोट क्लब पर शुभारंभ होगा। इस गतिविधि में वाटर एडवेंचर होंगे, जिसमें वाटर सर्फिंग, बनान राइड, वाटर रोलर, जेट स्की, नौका विहार, बंजी जम्प, टेम्पोलिन, ऐटीव्ही. बाइक इत्यादि स्पोटर्स होंगे। यह कार्निवल चार मई तक जारी रहेगा।

फूड फेस्टिवल

भोपाल के लजीज जायका का उत्सव शाम 6:30 बजे से बिट्टन मार्केट मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में भोपाल की पहचान बन चुके लजीज व्यंजनों को एक जगह पर प्रदर्शित करने एवं स्वाद को चखने का अवसर होगा, जिसमें स्थानीय प्रसिद्ध दुकानें, आइएचएम, पर्यटन निगम एवं अन्य निजी संस्थान एक जगह पर अपने व्यंजन लेकर आएंगे, इसमें मिलेट को मुख्य रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा, यहां हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।का फ्लैग आफ करेंगे।

सांस्कृतिक संध्या और लेजर शो

इसी प्रकार सांस्कृतिक संध्या एक जून को शाम 6:30 बजे से लाल परेड मैदान में होगी। इस दौरान उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों का सम्मान होगा। महाकाल संस्तुति, कथक एवं राजस्थानी लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कमेडी शो-कृष्णा गिल एवं स्वदेश लहरी की जुगलबंदी होगी। इसी तरह भोपाल की आजादी के 74 गौरवशाली साल और भोपाल की पहचान राजा भोज तथा रानी कमलापति का इतिहास प्रख्यात गीतकार कवि मनोज मुंतशिर द्वारा उद्बोधित किया जाएगा। प्रख्यात पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल, मुंबई द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान पहली बार लेजर शो के माध्यम से भोपाल के मनोरम दृश्यों एवं विलीनीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रदर्शन किया जाएगा।

निकलेगी शोभा यात्रा

भोपाल गौरव दिवस के अवसर पर नगर निगम भोपाल की ओर से जुमेराती से विशेष शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भोपाल शहर के सभी 85 वार्डों में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

वीर रस के कवि सुनाएंगे वीरों का बलिदान

रवींद्र भवन में तीन जून को होगा कवि सम्मेलन भारत भक्ति न्यास के तत्वावधान में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा वीर बलिदानियों को सम्मान देने और नई पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में बताने के उद्देश्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम तीन जून को शाम साढ़े सात बजे से रवींद्र भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रभक्ति आधारित रचनाओं का दर्शक आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम में वीर रस के कवि शामिल होंगे। इसमें राम भदावर, समीक्षा सिंह, शिखा सिंह, अमित शर्मा, कमल आग्नेय, कुशल कुशवाहा, शशिकांत यादव, चंचल चर्चित और हास्य कवि समरजीत शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह भोपाल l रंगोत्सव के अवसर पर *"होली मिलन समारोह"* प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन…
 15 March 2025
भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन…
 15 March 2025
राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने…
 15 March 2025
पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में…
 15 March 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी गेहूं की खरीदी शनिवार से शुरू होगी। राजधानी में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं की अच्छी आवक…
 15 March 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित…
 15 March 2025
भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि…
 15 March 2025
भोपाल में जोन-1 की एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे और एसीपी सुरभी मीणा सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर निलंबित एएसआई पवन रघुवंशी को…
 15 March 2025
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद…
Advertisement