मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा गया कि ‘मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के लाल, वीर सपूत सूबेदार श्री अनिल वर्मा जी के लेह क्षेत्र में मां भारती की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस बलिदान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार निवासी वीर जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹11 लाख की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवान की अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल होंगे।'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के लाल, वीर सपूत सूबेदार श्री अनिल वर्मा जी के लेह क्षेत्र में मां भारती की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की है।
लेह क्षेत्र में थे तैनात
बता दे कि अनिल वर्मा सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार के निवासी थे। वे लेह क्षेत्र में तैनात थे।











