बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को CM मोहन यादव ने दी बधाई, बोले- पीएम के कुशल मार्गदर्शन में होगा जन कल्याण

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को CM मोहन यादव ने दी बधाई, बोले- पीएम के कुशल मार्गदर्शन में होगा जन कल्याण

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में नौवीं बार शपथ ग्रहण करने पर नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में बिहार प्रगति, विकास एवं जन कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

सीएम मोहन ने बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी बधाई देते हुए कहा कि आगामी कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप दोनों निश्चित ही बिहार को बेहतर और विकसित बनाएंगे।

पीएम ने की प्रदेश की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के अपने 109वें भाग में मध्य प्रदेश की प्रशंसा की है। मालदीव में आयोजित देश के पहले मल्टी स्पोर्ट बीच गेम्स में प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मेडल मध्य प्रदेश ने जीते, जबकि यहां कोई सी-बीच नहीं है। खेलों के प्रति यही टेम्परामेंट किसी भी देश को स्पोर्ट्स की दुनिया का सरताज बनाता है।

उधर, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने जयपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को पुन: एक नई ऊर्जा प्रदान की है। भोपाल और अन्य शहरों में वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश को वाटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, इसकी तैयारी शुरू है। देश में पुणे के बाद भोपाल में दूसरा बड़ा हब होगा, जहां इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Advertisement