चीन के VT4 टैंक की खुली पोल, झुहाई एयर शो में दुनिया के सामने शार्मिंदगी, पाकिस्‍तानी सेना को भी बड़ा झटका

चीन के VT4 टैंक की खुली पोल, झुहाई एयर शो में दुनिया के सामने शार्मिंदगी, पाकिस्‍तानी सेना को भी बड़ा झटका
बीजिंग: चीन ने दुनिया के सामने शक्ति प्रदर्शन और अपने नए घातक हथियारों का प्रदर्शन करने के लिए पिछले दिनों झुहाई एयर शो का आयोजन किया था। इसमें अपने नए फाइटर जेट J-35A और जे-20 का दुनिया के सामने प्रदर्शन किया। ये दोनों पांचवीं पीढ़ी के स्‍टील्‍थ फाइटर जेट हैं। इस चकाचौंध भरे एयर शो में चीन के लिए बुरी खबर भी सामने आई। चीन का स्‍वदेशी VT4 मुख्‍य युद्धक टैंक ड्रैगन के लिए शर्मिंदगी की वजह बन गया। बताया जा रहा है कि शो के दौरान यह चीनी टैंक टूट गया और एक जगह अटक गया। आलम यह रहा है कि एयर शो खत्‍म होने तक उसे हटाया नहीं जा सका। VT4 टैंक तब टूटा जब उसे अपना प्रदर्शन करना था। इससे विदेशी खरीदारों के बीच चीन की जमकर किरकिरी हो गई। यह वही चीनी टैंक है जिसे पाकिस्‍तानी सेना ने भी बड़े पैमाने पर खरीदा है।
Advertisement