संजय राउत ने कहा, (हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) हाल ही में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और शी जिनपिंग को बधाई दी। उसके बाद चीन का नक्शा आता है। राहुल गांधी का दावा सही है कि चीन लद्दाख की पैंगोंग घाटी में घुस गया है।
'चीन पर करें सर्जिकल स्ट्राइक'
शिवसेना सासंद ने कहा कि चीन अरुणाचल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है। अगर आप (केंद्र सरकार) में हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करें। चीन ने 28 अगस्त को नया नक्शा जारी किया है। नक्शे में अरुणाचल प्रदेश को दिखाया गया है, जिस पर चीन दक्षिण तिब्बत होने का दावा करता है और अक्साई चीन पर 1962 के युद्ध में उसने कब्जा कर लिया था। नए नक्शे में ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी चीनी क्षेत्र में शामिल किया गया है।चीन के मैप में क्या?
मानचित्र में नौ-डैश रेखा पर चीन के दावों को भी शामिल किया गया है, इस प्रकार यह दक्षिण चीन सागर के एक बड़े हिस्से पर दावा करता है। चाइना डेली अखबार के अनुसार, चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने झेजियांग प्रांत के डेकिंग काउंटी में सोमवार को सर्वेक्षण और मानचित्रण प्रचार दिवस और राष्ट्रीय मानचित्रण जागरूकता प्रचार सप्ताह के जश्न के दौरान नक्शा जारी किया।पीएम मोदी और शी जिनपिंग की हुई थी मुलाकात
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा था कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अनसुलझे मुद्दों पर भारत की चिंताओं पर प्रकाश डाला।राहुल गांधी ने उठाया था सवाल
इस महीने की शुरुआत में, लद्दाख की अपनी यात्रा के दौरान, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यह दावा कि भारतीय भूमि का एक इंच भी चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने नहीं लिया सच नहीं है। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि स्थानीय लोगों का भी कहना है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की और उस पर कब्जा कर लिया।राहुल गांधी ने कहा था, 'यहां के स्थानीय लोग चीन द्वारा हमारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा है कि चीनी सैनिकों ने उनकी चराई की जमीन छीन ली। हालांकि, प्रधानमंत्री का कहना है कि एक इंच भी जमीन नहीं ली गई। यह सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।'











