चीन ने कंगाल पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, दो अरब डॉलर के लोन की समयसीमा बढ़ाई, ब्याज भी पहले जैसा
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की आर्थिक हालत लगातार खराब हो रही है। इस बीच पाकिस्तान को चीन ने बड़ी राहत दी है। चीन और पाकिस्तान ने 2 अरब डॉलर के कर्ज को लेकर डील की है। चीन इस डील में ब्याज दरों को बदलना चाहता था, जो पाकिस्तान के लिए महंगा होता। लेकिन अब दोनों देश मौजूदा समझौते को कायम रखने और उसपर आगे बढ़ने को तैयार हुए हैं। पाकिस्तान को अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के लिए उच्च ब्याज दरों का सामना करना पड़ता है। चीन का यह फैसला पाकिस्तान को राहत देने वाला है।











