रीजेंट इंटरनेशनल 675 फुट ऊंची इमारत है जो एस (S) आकार में बनी है। दरअसल इसे एक लग्जरी होटल के हिसाब से डिजाइन करते हुए बनाया गया था।बाद में इसे एक विशाल रिहायशी अपार्टमेंट वाली इमारत में बदल दिया गया। इस समय 39 मंजिला इस इमारत में हजारों की संख्या में अपार्टमेंट हैं, जिनमें 20,000 से ज्यादा लोग रह रहे हैं।
इमारत के अंदर मौजूद हैं तमाम सुविधाएं
इस इमारत के बारे में दिलचस्प बात यह है कि यहां अभी और भी लोगों की जगह है। इस इमारत की अधिकतम क्षमता करीब 30,000 लोगों की है। फिलहाल इसमें 20 हजार लोग रहे रहे हैं यानी अभी इस इमारत में 10,000 लोग और आ सकते हैं। इंडियन टेक एंड इंफ्रा नाम के एक्स हैंडल से इस इमारत का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है।
चीन की इस बड़ी रिहायशी विशाल बिल्डिंग को देखकर दुनियाभर के लोग प्रभावित होते हैं तो उनके मन में कई सवाल भी उठते हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि आखिर इतनी बड़ी इमारक में पानी की आपूर्ति और सीवेज का प्रबंधन कैसे किया जाता है। एक दूसरे यूजर ने कहा कि ये आधुनिक इंजीनियरिंग का कमाल है, जो इतने सारे लोगों को एक छत के नीचे एक साथ ला सकती है।











