विश्व संसद के रूप में मनाए डॉ . लोहिया का जन्म दिवस
Updated on
12-03-2024 09:06 AM
प्रखर समाजवादी लेखक और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा है कि 23 मार्च डॉक्टर राममनोहर लोहिया के जन्म दिवस को विश्व संसद के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके विचारों और कामों को यथाशक्ति फैलाने का प्रयास करते हैं। आज दुनिया की जो स्थिति बनी है वह धीरे-धीरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है। रूस और यूक्रेन का संघर्ष 2 वर्ष से जारी है। इजरायल फिलीस्तीन को समाप्त करने में लगा है।अमेरिका और ईरान के बीच अघोषित युद्ध चल रहा है।
रघु ठाकुर ने कहा है कि चीन के तिब्बत पर कब्जे को लगभग 75 वर्ष और भारतीय भूमि पर कब्जे को लगभग साठ वर्ष हो रहे हैं। सारी दुनिया धीरे-धीरे हिंसा और युद्ध की दिशा में बढ़ रही है। इसका हल एकमात्र लोहिया के विश्व संसद के सुझाव में है। उन्होंने अपनी सप्त क्रांति में निशस्त्रीकरण, हथियार और युद्ध मुक्त दुनिया तथा बालिग मताधिकार से निर्वाचित विश्व संसद को महत्वपूर्ण स्थान दिया था। इस बार 23 मार्च को हम विश्व संसद दिवस के रूप में मनाए और लोहिया की याद करें। हम एक प्रस्ताव भी उस दिन पारित करें तथा उसे भारत सरकार के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ को भेजें कि 23 मार्च को "विश्व संसद दिवस" घोषित किया जाए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी राज्यपाल बनेंगे या उन्हें सांसद के रूप में इस बार भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा भेजेगी? कल ही भाजपा में शामिल हुए पचौरी को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चा चल रही है। भाजपा अपने दल में आने वाले बाहरी दिग्गजों को नवाजने में कभी पीछे नहीं रही। अब 72 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के मामले को ही लीजिए। भाजपा में आमद देते ही पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उन्हें प्रदेश की राजनीति के दूसरे संत की उपाधि दे डाली।
इधर, पचौरी के हृदय परिवर्तन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को आशंका है कि जरूर कोई डील रही होगी, वर्ना, एक पार्टी में 50 साल गुजारने वाले की विचारधारा यूं ही नहीं बदलती। तो क्या यह डील मप्र में राज्यसभा की वह सीट है, जिसके लोकसभा चुनाव बाद रिक्त होने की संभावना बढ़ गई है।
हालांकि भाजपा के अंदरखाने की खबर ये है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना से लोकसभा चुने जाने के बाद यहां के निवर्तमान सांसद केपी यादव को शेष ढाई साल के कार्यकाल के लिए राज्यसभा भेजा जाएगा। भाजपा हाई कमान के समक्ष इस तरह की सहमति बनी है। वैसे बीजेपी नेतृत्व कुछ भी कर सकता है और इसीलिए ये भी कहा जा रहा है कि पचौरी को राज्यपाल भी बनाए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। असल में पचौरी को बीजेपी में लाने के पीछे पूर्व मंत्री संजय पाठक और सिंधिया की भूमिका मानी जा रही है। पाठक ने वीडी शर्मा से और दिल्ली में सिंधिया ने मामला जमाया। दो दिन पहले ही पचौरी सिंधिया के दिल्ली वाले बंगले पर देखे गए थे।
दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव गुना लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कांग्रेस से भाजपा में हो रहे थोकबंद दल बदल के बारे में रघु ठाकुर का कहना है कि यह मित्र कहेंगे कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी बापू की इच्छा को पूरा कर रहे हैं। भाजपा लगातार कांग्रेस को धीरे से जोर के झटका दे रही है, आज सोमवार 11 मार्च को भी दो पूर्व विधायक सहित अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक नरोत्तम मिश्रा कि उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे तथा पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी(गुन्नौर), कामरु भाई अजनार जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष,आई टी सेल ब्लाक अध्यक्ष अश्विन निगवाल, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, प्रदीप अजनार, राजा तोमर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, वन मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक शैलेंद्र जैन भी उपस्थित थे।
पाकिस्तान को हमेशा गद्दारी करने पर भी भारत ने बड़ा हृदय रखकर क्षमादान परंतु पाकिस्तान हमेशा विश्वास घाट पर आतंकवादी षड्यंत्र किए पाकिस्तान ने हमारी सहनशक्ति के अंतिम पड़ाव पर…
12 सबसे बेहतरीन विरासतें..1. बुद्धिमत्ता (Wisdom)बुद्धिमत्ता स्कूलों में नहीं सिखाई जाती, यह जीवन के अनुभवों से प्राप्त होती है। माता-पिता ही सबसे अच्छे शिक्षक होते हैं। अपने बच्चों को मार्गदर्शन…
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल में विधानसभाअों द्वारा पारित विधेयको को सम्बन्धित राज्यपालों द्वारा अनंत काल तक रोक कर ‘पाॅकेट वीटो’ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय…
रायपुर I छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025 में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रोजेक्ट टूडे सर्वे द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 218 नई…
भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ा एक रोचक प्रसंग याद आता है जब एक बार विदेशी पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल भारत भ्रमण पर आया। यह प्रतिनिधि…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों यानी इंडिया ब्लाक पर हमला करते हुए कहा है कि विपक्ष का एकमेव लक्ष्य परिवार का साथ और परिवार का विकास है। मध्यप्रदेश के…
महात्मा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। ज्योतिबा फुले बचपन से ही सामाजिक समदर्शी तथा होनहार मेधावी छात्र थे, आर्थिक कठिनाइयों के कारण …
मप्र के छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम स्थित बागेश्वर धाम के स्वयंभू पीठाधीश पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने इलाके में ‘पहला हिंदू ग्राम’ बसाने का ऐलान कर नई बहस को…