कौन हैं नीना कर्टिश
नीना कर्टिश कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो की प्लांट बेस्ड शेफ हैं और काफी मशहूर हैं। व्हाइट हाउस ने उन्हें पीएम मोदी के दौरे के लिए उन्हें खास तौर पर आमंत्रित किया गया है। सीएनएन ने फर्स्ट लेडी जिल बाइडन के ऑफिस के हवाले से यह जानकारी दी है। पीएम मोदी के लिए खासतौर पर शाकाहारी मेन्यू को डिनर में शामिल किया गया है। बाइडन के लिए यह तीसरा मौका होगा जब वह किसी देश के नेता के लिए स्टेट डिनर का आयोजन करेंगे। इससे पहले दिसंबर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो और अप्रैल में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति सुक योल के लिए व्हाइट हाउस की तरफ से डिनर आयोजित किया गया था।
कुर्टिश इन तैयारियों पर खुद नजर रख रही हैं। सीएनएन के मुताबिक व्हाइट हाउस की पेस्ट्री शेफ सूसी मॉरिसन भी उन्हें मदद करने वाली हैं। सीएनएन के मुताबिक व्हाइट हाउस ने हर डिटेल पर पहले से ध्यान दिया है। इसमें खानपान से लेकर मेहमानों के लिए डाइट प्रतिबंध से लेकर उनके मनोरंजन समेत काफी कुछ शामिल है। पीएम मोदी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी की मानें तो इसलिए ही फर्स्ट लेडी ने शेफ कर्टिस को प्लांट बेस्ड डिशेज में उनकी महारत के चलते चुना। इसके अलावा ग्रैमी अवॉर्ड विनर वॉयलन वादक जोशुआ बेल डिनर की शाम पर म्यूजिक प्ले करेंगे।
म्यूजिक की अहमियत
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मनोरंजन, स्टेट डिनर का अहम हिस्सा होता है। कई अमेरिकी कलाकारों ने 200 सालों से ज्यादा समय तक व्हाइट हाउस में प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शनों से अक्सर फर्स्ट फैमिली और उनके मेहमानों की संगीत के प्रति रूचि की जानकारी मिलती है। व्हाइट हाउस ने एक डॉक्यूमेंट के मुताबिक मरीन बैंड राष्ट्रपति भवन में सन् 1801 से मौजूद है। उस समय इसे राष्ट्रपति जॉन एडम्स और प्रथम महिला अबीगैल एडम्स के नए साल के स्वागत समारोह के लिए खेला गया था।











