बंपर मुनाफा! आइकियो लाइटिंग के आईपीओ में पैसा लगाने वालों की मौज, हुई शानदार लिस्टिंग
Updated on
16 Jun 2023, 07:42 PM
नई दिल्ली : आइकियो लाइटिंग के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंजों पर धमाकेदार लिस्टिंग (IKIO Lighting Share Listing) हुई है। कंपनी के शेयर अच्छे खासे प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर आइकियो लाइटिंग का शेयर 37.7 फीसदी के प्रीमियम के साथ 392.50 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, बीएसई पर यह शेयर 391 रुपये पर लिस्ट हुआ है। शुरुआती कारोबार में एनएसई पर यह शेयर 412 रुपये तक गया। लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इस तरह इस आईपीओ में पैसा लगाने वालों को 41.77 फीसदी का मुनाफा होता दिखा।क्या था प्राइस बैंड?
आइकियो लाइटिंग लिमिटेड ने 10 रुपये के एक शेयर का प्राइस बैंड 270 से 285 रुपये तय किया था। इसके एक लॉट में निवेशकों ने न्यूनतम 52 शेयरों के लिए बोली लगाई थी। इस तरह रिटेल निवेशकों ने एक लॉट की बोली लगाने के लिए कम से कम 14,820 रुपये निवेश किये। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सके।
क्या करती है कंपनी
नोएडा की यह कंपनी एलईडी लाइट से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। इसके प्रोडक्ट्स में एलईडी लाइटिंग, रेफ्रिजरेशन लाइट्स, एबीएस पाइपिंग सहित अन्य कैटेगरी में बांटा जाता है। कंपनी ने बताया है कि वह आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल अपने कर्ज को कम करने, अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी IKIO सॉल्यूशंस में निवेश करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।