Select Date:

60 हजार युवाओं की इंग्लिश की पकड़ को मजबूत करेगा ब्रिटिश काउंसिल और माइक्रोसॉफ्ट

Updated on 31-05-2023 07:34 PM
नई दिल्ली: युवाओं की इंग्लिश भाषा के कौशल को बढ़ाने के लिए ब्रिटिश काउंसिल और माइक्रोसॉफ्ट 18 से 25 साल के युवाओं को ट्रेनिंग देगा। इनमें 75% लड़कियां होंगी। यह प्रोग्राम दिल्ली में लॉन्च किया गया। इसका मकसद युवाओं को, खासतौर पर महिलाओं को जीवन और रोजगार के अवसरों के साथ सक्षम बनाना है।
इसके लिए ब्रिटिश काउंसिल और माइक्रोसॉफ्ट के बीच एक एमओयू साइन किया गया, जिसके तहत यह फ्री प्रोग्राम देशभर के 600 कॉलेजों में चलाया जाएगा। इनमें ज्यादातर सरकारी संस्थान होंगे। इस तीन साल के प्रोजेक्ट ‘इंग्लिश स्किल्स फॉर यूथ’ के जरिए 60 हजार युवाओं और 600 टीचर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। शुरुआत में यह बतौर पायलट प्रोजेक्ट 6 राज्यों में चलाया जाएगा, जिनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। पायलट प्रोजेक्ट के बाद यह कुल 17 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाएगा, जिसमें दिल्ली भी होगा।

'75% महिलाओं को ट्रेनिंग देंगे'
ब्रिटिश काउंसिल के निदेशक भारत एलिसन बैरेट एमबीई ने कहा, युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार के मौके बनाने के लिए हम इस प्रोजेक्ट को शुरू कर रहे हैं। हमें पता चला है कि भारत में हर महीने लगभग दस लाख लोग वर्कप्लेस में एंट्री लेते हैं, फिर भी कामकाजी उम्र की केवल 10-20% महिलाएं ही हैं, इसलिए हम 75% महिलाओं को ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने कहा, माइक्रोसॉफ्ट के साथ यह साझेदारी इंग्लिश में कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स और लीड करने के कौशल देगी, जो कि 18-25 साल के युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। आगे चलकर इस ट्रेनिंग के जो नतीजे मिलेंगे, उसके लिए हम उत्साहित हैं। हम दो-तीन महीने में ट्रेनिंग शुरू कर देंगे। इसके लिए कई कॉलेज चुन लिए गए हैं।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के पब्लिक सेक्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नवतेज बाल ने कहा, आज की डिजिटल अर्थव्यवस्था में समावेशी आर्थिक और सामाजिक प्रगति की दिशा में स्किल्स गैप को भरना जरूरी है। डिजिटल स्किल्स देने के अलावा भविष्य के नौकरी चाहने वालों को सॉफ्ट स्किल्स समेत होलिस्टिक ट्रेनिंग देना जरूरी है। हम ब्रिटिश काउंसिल के साथ इस साझेदारी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। माइक्रोसॉफ्ट का इरादा है कि आगे चलकर इस प्रोजेक्ट के साथ 4 लाख युवाओं तक पहुंचा जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement