डीजे बजाने पर बवाल
शादी के मौके पर देवता पूजन के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान गांव कुछ लोगों ने उसे बंद करने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। घायलों में दूल्हे की मां इंदु देवी, भाई अभिषेक कुमार, दिव्यांशु कुमार, विमला देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, कुसुम देवी, रीना देवी, ललिता देवी, ललिता कुमारी दीपक कुमार, राज कुमार शर्मा, मीनू देवी शामिल हैं.
दूल्हे की मां इंदु देवी के मुताबिक उनके बेटे अभिनंदन कुमार की शादी है। हमललोग देवता पूजन कर लौट रही थे। नारायण ठाकुर के दरवाजे से गुजरने के दौरान डीजे को बंद करने को कहा गया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से उनपर हमला किया। इसमें कई महिलाओं के सिर फट गए। जो बचाने के लिए आए, उन्हें भी पीटा गया।
महिलाओं का फूटा सिर