विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम की ओर से दायर किए गए दस्तावेज़ में अब तक का सबसे व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है जिससे पता चलता है कि अगर ट्रंप पर चुनाव के नतीजे को पलटने की साजिश रचने का आरोप लगाने वाला मामला सुनवाई तक पहुंचता है तो अभियोजक क्या साबित करना चाहता है। हालांकि महीनों तक चली कांग्रेस (संसद) की जांच और अभियोग में चुनाव परिणाम को पलटने के ट्रंप के प्रयासों का स्पष्ट विवरण दिया गया है।
एक हताश राष्ट्रपति दिखे ट्रंप
उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के मद्देनजर यह दस्तावेज़ शुरू में सीलबंद लिफाफे में अदालत में दाखिल किया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति की ओर से पद पर रहने के दौरान किए गए आधिकारिक कार्यों के लिए उन्हें छूट प्रदान की गई है। इसके बाद ट्रंप पर चुनाव के नतीजे पलटने की साजिश रचने के आरोप को लेकर अभियोजन का दायरा सीमित हो गया था।
ट्रंप का क्या है पक्ष
ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने इस दस्तावेज़ को 'झूठ से भरा' और 'असंवैधानिक' बताया तथा आरोप लगाया कि स्मिथ और डेमोक्रेटिक पार्टी 'सत्ता पर काबिज रहने के प्रयास में न्याय विभाग को हथियार बनाने पर तुली हुई हैं।'











