डंकी मारकर अमेरिका जाने वालों के लिए बुरी खबर, अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भेजेगा वापस, किराए पर लिया चार्टर्ड प्लेन

डंकी मारकर अमेरिका जाने वालों के लिए बुरी खबर, अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भेजेगा वापस, किराए पर लिया चार्टर्ड प्लेन
वॉशिंगटन: अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के खिलाफ एक्शन का फैसला लिया है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने अवैध रूप से रहने वाले भारतीय नागरिकों को वापस भेजने के लिए एक चार्टर्ड उड़ान किराए पर ली है। इसमें भारत सरकार से भी सहयोग लिया गया है। होमलैंड सिक्योरिटी की उप सचिव क्रिस्टी ए कैनेगैलो ने कहा, 'अमेरिका में रहने के लिए कानूनी आधार के बिना भारतीय नागरिकों को हटाया जा सकता है। तस्करों के छूटे वादों में न फंसें'

उन्होंने कहा कि चार्टर उड़ान 22 अक्टूबर को भारत के लिए भेजी गई थी। भारतीयों की वापसी सहयोग का उदाहरण है। ऐसी वापसी पिछले कुछ वर्षों से हुई है। उन्होंने बताया कि उनका विभाग इमीग्रेशन कानूनों को लागू करना जारी रखेगा और गैरकानूनी तरीके से देश में घुसने वालों को कठोर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने बताया कि जो लोग अवैध तरीके से देश में घुसे हैं उन्हें लौटाया जा रहा है। साथ ही वैध तरीके से अमेरिका में आने को प्रोत्साहित किया जाता है।

अब तक कितनी लोगों को भेजा गया वापस?


अवैध रूप से अमेरिका में घुसने को रोकने के लिए जून 2024 में एक नया नियम लागू किया गया है। इस नियम के लागू होने के बाद दक्षिण-पश्चिम सीमा पर बंदरगाहों के जरिए लोगों के आने में 55 फीसदी की कमी आई है। बयान में कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2024 में होमलैंड सिक्योरिटी ने 160,000 से ज्यादा लोगों को हटाया या वापस भेजा है। भारत समेत 145 देशों के लिए 495 से ज्यादा इंटरनेशनल प्रत्यावर्तन उड़ाने शुरू की गईं।

इन देशों के लोगों को भी भेजा वापस


होमलैंड सिक्योरिटी ने कहा कि वह दुनिया भर की सरकारों के साथ काम कर रही है, ताकि देश अपने लोगों को वापस लें। DHS कमजोर प्रवासियों का शोषण करने वाले अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का मुकाबला करते हुए कानूनी प्रक्रिया के बिना लोगों की वापसी सुनिश्चित करना चाहता है। हाल के महीनों में DHS ने कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, मिस्र, मॉरिटानिया, सेनेगल, उज्बेकिस्तान और चीन समेतत कई देशों के लोगों को वापस भेजा है।
Advertisement