Select Date:

12 जून आपकी बात 2023 ष विकास का तीर्थ बनाम अपव्यय का कब्रिस्तान -अरुण पटेल

Updated on 18-06-2023 10:51 AM
  भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे  स्टेशन को विकास का तीर्थ निरुपित किया था जिस पर तीखा शाब्दिक हमला करते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा चिंतक, विचारक एवं लेखक रघु ठाकुर ने कहा है कि यह स्टेशन वास्तव में सार्वजनिक धन के अपव्यय का कब्रिस्तान और निजीकरण की लूट का प्रमाण है। बकौल रघु ठाकुर सहस्त्रबुद्धे का हाल का बयान उनकी अज्ञानता या गलत सूचनाओं का प्रमाण है जिसके आधार पर उन्होंने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को विकास का तीर्थ बताया। शायद सहस्रबुद्धे  भव्य मकान एवं बाहर के गेटअप से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हो गये हैं। रघु ठाकुर ने रेलवे स्टेशन के भीतर यात्री सुविधाओं का विस्तार से एक सजीव चित्रण प्रस्तुत करते हुए कहा है कि प्लेटफार्म नम्बर-एक पर हालत यह है कि जहां यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां लगी हैं उनसे हटकर पंखे लगाये गये हैं। यानी की बैठने वाले को हवा नहीं और हवा वाले को कुर्सी नहीं। क्या इससे बड़ी कोई मूर्खता हो सकती है। रविवार 11 जून 2023 को दिन में लगभग ढाई बजे रघु ठाकुर अपने कुछ अन्य साथियों के साथ शताब्दी  एक्सप्रेस पकड़ने के लिए वहां गये थे। तपती दोपहरी और गर्म हवा में यात्री पसीने से नहा रहे थे लेकिन प्लेटफार्म पर कोई प्रतीक्षा कक्ष नहीं था जबकि सभी स्टेशनों  पर प्रतीक्षालय बनाये गये हैं। पूर्व में प्लेटफार्म नम्बर-एक पर जाने के लिए सामने से मुख्य दरवाजा था जिससे प्लेटफार्म की दूरी मुश्किल  से पचास कदम थी परन्तु अब जो दरवाजा बना है उससे एक नम्बर पर जाने के लिए एक जीना चढ़ना एवं दो उतरने होते हैं। हालांकि एक्सलेटर लगाये गये हैं लेकिन आखिर यह फिजूलखर्ची ही है और यह ठेकेदार का षडयंत्र ही है। अब सामान वालों या बीमारों को छोड़ने वालों को गाड़ी पार्किंग में खड़ी करना एवं भारी पार्किंग शुल्क  देना उनकी लाचारी होती है।  व्यंग्य करते हुए रघु ठाकुर कहते हैं कि सत्ताधीश की तो आंख, कान, जुबान सभी बन्द होते हैं। इसका उदघाटन और बाद में वंदे भारत को झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार आ चुके हैं परन्तु वे तो केवल पूंजीपतियों को देखते हैं, जनता तो उनके लिए केवल श्रोता है। शान और सुविधा की सवारी मानी जाने वाली शताब्दी  एक्सप्रेस का अनुभव साझा करते हुए रघु ठाकुर कहते हैं कि जिस शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा हूं उसकी हालत यह है कि कोच के अंदर आने-जाने के लिए जो जगह है वह खानपान सेवा का कचरा डंपिंग यार्ड बन जाता है जिससे स्टेशन पर उतरना-चढ़ना, टायलेट जाना कठिन होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी से अपेक्षा करते हुए कहा है कि यह जन-विरोधी विकास है, ऐसा विकास नहीं करेंगे तो कम से कम देश के पैसे का अपव्यय तो नहीं होगा। इस प्रकार उन्होंने आलीशान  रेलवे स्टेशनों  की हकीकत अपनी नजर से बयां की है। चूंकि अब विधानसभा चुनाव को चार-पांच माह ही शेष हैं इसलिए पार्टियों को अपने कार्यकर्ताओं की सुध आने लगी है जिन्हें पांच साल से किनारे कर रखा था। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं, उनसे वचन ले रहे हैं , तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा कह रहे हैं कि भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही चाणक्य है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वे यह भी कह रहे हैं कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह द्वारा पोषित अपराधियों को अपने संगठन बल और एकता से जवाब देना है। वे पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महेबा में त्रिदेव पंच परमेश्वर सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को महिमामंडित करते नजर आये। वहीं भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने शहडोल में कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली पहचान है। मुंडे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और आज हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी यदि बनी है तो इसके पीछे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम ही  है। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की असली पहचान है।  इस प्रकार अब आने वाले चार-पांच महीने राजनीति के सेंसेक्स पर कार्यकर्ताओं की पूछपरख शीर्ष पर पहुंचने वाली है। कार्यकर्ता भी यह भलीभांति जानते हैं कि उनकी पूछपरख अब नहीं होगी तो कब होगी।  अब तो उन्हें सम्मान मिलेगा।
​​​​

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
पाकिस्तान को हमेशा गद्दारी करने पर भी भारत ने बड़ा हृदय रखकर क्षमादान परंतु पाकिस्तान हमेशा विश्वास घाट पर आतंकवादी षड्यंत्र किए  पाकिस्तान ने हमारी सहनशक्ति के अंतिम पड़ाव पर…
 27 April 2025
12 सबसे बेहतरीन विरासतें..1. बुद्धिमत्ता (Wisdom)बुद्धिमत्ता स्कूलों में नहीं सिखाई जाती, यह जीवन के अनुभवों से प्राप्त होती है। माता-पिता ही सबसे अच्छे शिक्षक होते हैं। अपने बच्चों को मार्गदर्शन…
 24 April 2025
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल में विधानसभाअों द्वारा पारित विधेयको को सम्बन्धित राज्यपालों द्वारा अनंत काल तक रोक कर ‘पाॅकेट वीटो’ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय…
 17 April 2025
रायपुर I छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025 में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रोजेक्ट टूडे सर्वे द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 218 नई…
 14 April 2025
भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ा एक रोचक प्रसंग याद आता है जब एक बार विदेशी पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल भारत भ्रमण पर आया। यह प्रतिनिधि…
 13 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों यानी इंडिया ब्लाक पर हमला करते हुए कहा है कि विपक्ष का एकमेव लक्ष्य परिवार का साथ और परिवार का विकास है। मध्यप्रदेश के…
 11 April 2025
महात्मा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था।  ज्योतिबा फुले बचपन से ही सामाजिक समदर्शी तथा होनहार मेधावी छात्र थे,  आर्थिक कठिनाइयों के कारण …
 10 April 2025
मप्र के छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम स्थि‍त बागेश्वर धाम के स्वयंभू पीठाधीश पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने इलाके में ‘पहला हिंदू ग्राम’ बसाने का ऐलान कर नई बहस को…
 06 April 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावा किया है कि बीते वित्तीय वर्ष में उनकी सरकार ने आठ साल पुरानी देनदारियां चुकाई हैं। उनका कहना है कि यह सब…
Advertisement