हिजबुल्लाह ने कई शीर्ष नेता खत्म
अभी तक हिजबुल्लाह ने अपने कमांडर की मारे जाने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। पिछले महीने के आखिर में इजरायल ने दक्षिणी बेरूत में हिजबु्ल्लाह के गढ़ पर भीषण बमबारी शुरू की थी, जो अब तक जारी की है। इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह समेत इसके लगभग सारे शीर्ष नेता मारे गए हैं।हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके मारे गए कमांडरों की जगह नई तैनाती कर दी है। ईरान समर्थित चरमपंथी समूह ने गाजा पट्टी में युद्धविराम होने तक इजरायल के खिलाफ रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन से हमले करने की कसम खाई है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में हमास के समर्थन में इजरायल पर अपने हमले जारी रखेगा।
लेबनान में ऑपरेशन तेज
दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ की पहले से ही 98वीं, 36वीं और 91वीं डिवीजन तैनात हैं, जो हिजबुल्लाह के खिलाफ व्यापक जमीनी अभियान चला रही हैं। 146वीं रिजर्व डिवीजन के जुड़ने से लेबनान में इजरायल के जमीनी हमले में शामिल सैनिकों की कुल संख्या 15,000 से अधिक हो गई है।











