कैसा रहा कंपनी का रिजल्ट?
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (दिसंबर तिमाही) के नतीजे जारी किए थे। नतीजों के मुताबिक दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 41.95 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 1,136.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।कंपनी वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में ही मुनाफे में आ गई थी। तब कंपनी ने 2,878.15 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वहीं वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय पिछले साल के मुकाबले 4.6% घटकर 1,852 करोड़ रुपये रह गई। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी की आय 1,943 करोड़ रुपये थी। खर्चों में भी 33% की कमी आई है। पिछले साल कंपनी का खर्च 3,167.49 करोड़ रुपये था, जो इस बार घटकर 2,109.56 करोड़ रुपये रह गया।
कितनी आई शेयर में तेजी?
रिलायंस पावर का शेयर बुधवार को 39.89 रुपये पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह बढ़त के साथ 41.38 रुपये पर खुला। खुलते ही इसमें तेजी आ गई।देखते ही देखते यह शेयर 10% से ज्यादा की तेजी के साथ 43.95 रुपये पर पहुंच गया। गुरुवार सुबह 10:10 बजे यह शेयर 9.55% की तेजी के साथ 43.70 रुपये पर था।











