Select Date:

अमेरिकी शख्स ने भारतीय नर्स को बुरी तरह पीटा:चेहरे की हडि्डयां फ्रैक्चर, आंखों की रोशनी जाने का खतरा

Updated on 05-03-2025 02:03 PM

फ्लोरिडा में 33 साल के एक शख्स ने भारतीय मूल की 66 साल की नर्स को बुरी तरह पीटा। हमले में नर्स के चेहरे की हर एक हड्‌डी टूट गई। दोनों आंखों की रोशनी जाने की भी आशंका है।

जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने कहा- भारतीय बुरे होते हैं। मैंने अभी एक भारतीय डॉक्टर की बुरी तरह पिटाई की है।

ये घटना 19 फरवरी की है। 27 फरवरी को कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। तब आरोपी का बयान पुलिस अफसर ने कोर्ट में बताया। कोर्ट ने उसे हेट क्राइम और सेकेंड डिग्री मर्डर का दोषी माना है।

अस्पताल के साइकियाट्रिक वॉर्ड में भर्ती था आरोपी

हमलावर की पहचान स्टीफन स्कैंटलबरी के तौर पर हुई है, जो फ्लोरिडा पाम्स वेस्ट साइड अस्पताल के साइकियाट्रिक वॉर्ड में भर्ती था। लीलम्मा लाल उसी अस्पताल में नर्स हैं। हमले के कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था। जब उसे अरेस्ट किया गया तो वह एक सड़क पर बिना शर्ट और जूतों के था। उसके शरीर पर EKG मशीन के तार लगे हुए थे। पुलिस ने पिस्टल दिखाकर उसे सरेंडर कराया।

अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुई घटना

चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी तीसरी मंजिल के एक कमरे में अपने बिस्तर पर था। लीलम्मा उसका चेकअप करने पहुंची, तो उसने अचानक बिस्तर से छलांग लगाई और लीलम्मा पर हमला कर दिया।

कमरे में मौजूद एक अन्य व्यक्ति मदद बुलाने के लिए बाहर भागा। दूसरा व्यक्ति अंदर आया तो उसने देखा कि स्कैंटलबरी लीलम्मा के ऊपर था और लगातार उन्हें मुक्के मार रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला लगभग एक से दो मिनट तक चला और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विक्टिम की बेटी बोली- उन्हें ब्रेन में ब्लीडिंग हुई

विक्टिम की बेटी सिंडी जोसेफ ने अपनी मां की चोटों की गंभीरता को बताते हुए कहा कि उन्हें ब्रेन में बहुत ब्लीडिंग हुई है। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से की सभी हड्डियां टूट गई थीं। वे बेहोश थीं। उनके फेफड़ों में टयूब डाली गई, ताकि वो सांस ले सकें। उनके चेहरे पर गहरी चोटें और आंखों में सूजन थी। मैं उन्हें पहचान भी नहीं पाई।

आरोपी की पत्नी ने कोर्ट से कहा- स्टीफन मानसिक तौर पर बीमार

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी के पत्नी मेगन स्कैंटलबरी ने दावा किया कि उनका पति हमले से कुछ दिन पहले से ही भय और भ्रम की स्थिति में था। उन्होंने बताया कि आरोपी को वहम हो रहा था और वह महसूस कर रहा था कि कोई उस पर नजर रखे हुए है। यहां तक कि उसने अपनी पत्नी और पड़ोसियों पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगाया।

स्कैंटलबरी के वकील ने सिजोफ्रेनिया से लेकर एक्यूट साइकोसिस (गंभीर मानसिक विकार) जैसी दिमागी स्थितियों का हवाला देते हुए यह तर्क दिया कि आरोपी ने भारतीय मूल की महिला पर नस्लीय भेदभाव की वजह से हमला नहीं किया, बल्कि मानसिक अस्थिरता के कारण किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement