अमेरिका में भले ही मौजूदा वक्त में महंगाई में कुछ कटौती देखने को मिली है, लेकिन अभी भी यह अमेरिका में फेड टारगेट लेवल से बहुत ज्यादा है। हालांकि इस बार फेडरल ने थोड़ी राहत देने का फैसला किया और ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली बार फेड ने ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था और अमेरिका में इंटरेस्ट रेट 5 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। मौजूदा समय में फेड की ब्याज दरें 5-5.25 फीसदी की रेंज हैं।
फेडरल ने कहा कि महंगाई पर हमने अभी जीत हासिल नहीं की है। आंकड़े अभी भी हमारे पहुंच से बाहर है। महंगाई से लड़ाई अभी भी जारी है। फेडरल ने कहा कि इस साल हमें दो और ब्याज दरों में इजाफे करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी अगली फेड मीटिंग में भी हो सकती है। यानी भले ही अभी राहत मिली है, लेकिन अगले 40 दिनों में एक बार फिर से झटका लग सकता है। फेडरल रिजर्व महंगाई का आकलन करने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है।