रूस के सूनसान इलाके में पहुंचा अमेरिका जा रहा एयर इंडिया का विमान, जमीन पर सोने को मजबूर यात्री, बाइडन सरकार भी अलर्ट
Updated on
07-06-2023 07:07 PM
सैनफ्रांसिस्को: एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट की रूस में लैंडिंग ने भारत से अमेरिका तक हंगामा खड़ा कर दिया है। मंगलवार को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई173 को डायवर्ट कर रूस के मगदान में लैंड कराया गया। इमरजेंसी में हुई लैंडिंग पर अमेरिका अलर्ट है और उसका कहना है कि इस पूरे मामले पर वह नजर बनाए हुए है। मगर जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक यात्रियों को इस वजह से खासी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्हें जमीन पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
एयर इंडिया के दावे गलत! एयर इंडिया की तरफ से यह दावा किया गया था कि प्लेन की लैंडिंग के बाद यात्रियों को सभी तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। प्रवक्ता की तरफ से कहा गया था कि जल्द से जल्द फ्लाइट को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सुविधा प्रदान की जाएगी। एयर इंडिया के मुताबिक फिलहाल विमान की जांच जारी है और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए भी खेद जताया गया था। मगर इन दावों की सच्चाई कुछ और ही है। एयर इंडिया के एक बयान के उलट ऐसा लगता है कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जो यात्री सैन फ्रांसिस्को जा रहे थे उन्हें रूस के मगदान शहर के किसी होटल में नहीं बल्कि शयन गृह में ठहराया गया।
जमीन पर सो रहे यात्री एक महिला जिनके पति इस फ्लाइट में थे, उन्होंने ट्विटर पर आपबीती बयान की। उन्होंने लिखा,' मेरे पति भी फ्लाइट में हैं। उन्होंने मुझे बताया कि यह समय बुजुर्गों के लिए कितना मुश्किल है।' इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है। कहा जा रहा है कि मगदान में एयर इंडिया बोइंग 777-200 के 232 यात्रियों और क्रू की क्षमता वाला होटल नहीं है। जबकि अमेरिकी अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं तो एयर इंडिया एक प्लेन को मगदान पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मगदान एक सूनसान जगह है और विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर 200 से ज्यादा यात्रियों के लिए कोई सुविधा होना मुश्किल है। अमेरिका रख रहा नजर
अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के रूस में आपात स्थिति में उतरने के बाद वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, 'हम अमेरिका आ रहे एक विमान के बारे में जानते हैं, जिसे रूस में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। उस स्थिति पर हम करीब से नजर रख रहे हैं। मैं यह बताने में सक्षम नहीं हूं कि इस समय उड़ान में कितने अमेरिकी नागरिक सवार थे।' बताया जा रहा है कि विमान में एक अमेरिकी यात्री भी है मगर इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…
अमेरिका की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साउथ एशिया इंस्टीट्यूट में हाल ही में पाकिस्तान कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पाकिस्तान वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और अमेरिका में…
टोरंटो: कनाडा संसदीय चुनाव में खालिस्तानियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता जगमीत सिंह चुनाव हार गये हैं। जगमीत सिंह ही वो नेता हैं, जिनकी वजह से पूर्व…
बीजिंग: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर हैं। आशंका है कि परमाणु शक्ति वाले दोनों देश जंग में फंस सकते हैं। लिहाजा पाकिस्तान ने अपने 'हर मौसम…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी सरकार के भारत से शिमला समझौते रद्द करने के फैसले पर असहमति जताई है। पीपीपी चेयरमैन बिलावल ने भारत के…
वॉशिंगटन: अमेरिकी नौसेना का F/A-18E सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान सोमवार को लाल सागर में गिर गया। यह हादसा तब हुआ, जब इस जेट को विमानवाहक पोत हैरी एस ट्रूमैन पर…