कौन-कौन है ट्रस्ट में
चंद्रशेखरन के कार्यभार संभालने के बाद भी पारेख इस हॉस्पिटल के ट्रस्टी बने रहेंगे। अस्पताल के ट्रस्टियों में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, गोदरेज एंड बॉयस के जमशेद गोदरेज, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार बिड़ला की मां राजश्री बिड़ला, एम पल्लोनजी ग्रुप के निदेशक और टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी मेहली मिस्त्री, शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के पल्लोन मिस्त्री, हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीईओ रोहित जावा और टीसीएस के पूर्व सीईओ एस रामादुरई शामिल हैं।ब्रीच कैंडी के सीईओ अनिरुद्ध कोहली ने बताया कि टाटा की फंडिंग का उपयोग अस्पताल के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक उपकरण और तकनीक शामिल हैं। अस्पताल में वर्तमान में तीन इमारतें हैं और एक अतिरिक्त टावर का निर्माण करने की योजना है। अडानी ग्रुप की भी कांदिवली में 1,000 बिस्तरों वाला एक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना है। टाटा और अडानी के रिलायंस, हिंदुजा, बिड़ला और रहेजा जैसे ग्रुप भी मुंबई की हेल्थकेयर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।