पृथ्वी पर गिरा 'खतरनाक' उल्कापिंड, रूस के आसमान में हुआ भयानक विस्फोट, रात में हुआ दिन जैसा नजारा

पृथ्वी पर गिरा 'खतरनाक' उल्कापिंड, रूस के आसमान में हुआ भयानक विस्फोट, रात में हुआ दिन जैसा नजारा
मॉस्को: अंतरिक्ष से आने वाले सबसे बड़े खतरों में उल्कापिंड होते हैं। एक ऐसा ही उल्कापिंड धरती पर गिरा है। लगभग 70 सेमी व्यास वाला एक एस्टेरॉयड खोजे जाने के कुछ ही घंटों बाद 3 दिसंबर 2024 को रूस के याकुटिया में गिरा है। पृथ्वी के वायुमंडल में आने से 12 घंटे पहले इस वस्तु का पता चला था जो एक चमकदार आग का गोला बन गई। कई निवासियों ने इसे देखा है। इस एस्टेरॉयड से पहले उल्लेखनीय रूप से 2022 WJ, 2023 CX1, और 2024 BX1 जैसे उल्कापिंड पृथ्वी पर गिर चुके हैं।
Advertisement