70 घंटे काम... नारायण मूर्ति का फिर आया बयान, अब क्या बोले इन्फोसिस के सह-संस्थापक
नई दिल्ली: काम के लंबे घंटों पर इन्फोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति का फिर बयान आया है। उन्होंने हाल में युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी। यह लंबे समय तक बहस का विषय बना रहा। अब नारायण मूर्ति ने इस पर अपना पक्ष रखा है। सोमवार को मुंबई में उन्होंने कहा कि किसी को जबरदस्ती लंबे समय तक काम करने के लिए नहीं कह सकते। लेकिन, हर किसी को खुद सोचना चाहिए और जरूरत समझनी चाहिए। मूर्ति ने बताया कि उन्होंने इन्फोसिस में 40 साल तक हर हफ्ते 70 घंटे से ज्यादा काम किया। उनका मानना है कि इस मुद्दे पर बहस नहीं, बल्कि खुद से विचार करने की जरूरत है।











