Select Date:

अमेरिकी कोर्ट की रोक के बावजूद 261 वेनेजुएलाई नागरिक डिपोर्ट:गैंग मेंबर बताकर जेल भेजा

Updated on 17-03-2025 02:46 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को वेनेजुएला के 261 अप्रवासी नागरिकों को अल सल्वाडोर की सुपरमैक्स जेल भेज दिया है। अमेरिका ने इन्हें ड्रग्स बेचने वाली गैंग्स का सदस्य बताते हुए 'एलियन एनिमी एक्ट' के तहत ये कार्रवाई की है।

अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने सोशल मीडिया पर बताया कि वेनेजुएलाई गैंग 'ट्रेन डी अरागुआ' के 238 सदस्य और अंतरराष्ट्रीय गैंग MS-13 के 23 सदस्य रविवार सुबह वहां पहुंचे।

एक अमेरिकी कोर्ट के तरफ से इन लोगों को डिपोर्ट किए जाने के आदेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी अमेरिका ने इन लोगों को डिपोर्ट कर दिया। ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, जब तक कोर्ट का आदेश आया, तब तक फ्लाइट उड़ान भर चुकी थीं।

इन लोगों के अल सल्वाडोर पहुंचने का वीडियो राष्ट्रपति नायब बुकेले ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें हथकड़ी पहने लोग फ्लाइट से उतारे जा रहे हैं और उन्हें जबरन जेल ले जाया जा रहा है। इसके अलावा इन लोगों के जेल ट्रांसफर करने की कछ तस्वीरें भी राष्ट्रपति कार्यालय ने जारी की हैं।

जज ने फ्लाइट्स को वापस बुलाने को कहा, ट्रम्प प्रशासन ने नहीं माना

डिस्ट्रिक्ट जज जेम्स ई. बोआसबर्ग ने शनिवार को एक आदेश जारी कर वेनेजुएलाई लोगों के डिपोर्टेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया था। सरकारी वकीलों ने उन्हें बताया कि उस समय दो विमान उड़ान भर चुके थे। इनमें से एक अल साल्वाडोर और दूसरा होंडुरास के लिए निकला था।

तब जज ने दोनों विमानों को वापस बुलाने का भी निर्देश दिया, लेकिन इसे अपने लिखित आदेश में शामिल नहीं किया। इसके चलते प्रशासन ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने रविवार को बताया कि प्रशासन ने किसी भी अदालत के आदेश को नजरअंदाज नहीं किया है। यह आदेश कानूनी रूप से आधारहीन था और जब इसे जारी किया गया, तब तक संदिग्ध आतंकवादी पहले ही अमेरिका से हटा दिए गए थे।

एलियन एनिमी एक्ट क्या है?

1798 का 'एलियन एनिमी एक्ट' (Alien Enemies Act) अमेरिका का पुराना युद्ध के समय का कानून है। ये राष्ट्रपति को युद्ध के समय किसी भी शत्रु विदेशी नागरिक को हिरासत में लेने, प्रतिबंधित करने या देश से बाहर करने का अधिकार देता है। ये कानून अमेरिकी कांग्रेस ने 6 जुलाई 1798 को पारित किया था। इसे चार कानूनों के एक ग्रुप ‘एलियन एंड सेडिशन एक्ट्स’ का हिस्सा माना जाता है।

अमेरिका ने अल सल्वाडोर की जेलों में अपराधियों को रखने का समझौता किया

ट्रम्प ने दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अल सल्वाडोर से समझौता किया था, जिसके तहत अमेरिका के हिंसक अपराधियों और अवैध अप्रवासियों को वहां की जेलों में रखा जाएगा। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सामने यह प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया।

मार्को रुबियो ने बुकेले के प्रस्ताव की तारीफ करते हुए कहा-

QuoteImage

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे किसी भी अपराधी, चाहे वह किसी भी देश का हो, अल सल्वाडोर उन्हें अपनी जेलों में रखेगा। किसी भी देश ने पहले ऐसी पेशकश नहीं की थी। हम इस समझौते से बहुत खुश हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement